Skip to main content

Bengaluru: सोशल मीडिया से चुराकर पोर्न साइट पर डाल देते थे स्टूडेंट्स की फोटो, दो गिरफ्तार

Bengaluru: सोशल मीडिया से चुराकर पोर्न साइट पर डाल देते थे स्टूडेंट्स की फोटो, दो गिरफ्तार

बेंगलुरु से एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कि कॉलेज स्टूडेंट्स की फोटो पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर डालते थे. बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि आरोपी, स्टूडेंट्स की फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लेते थे. फिलहाल, जो फोटोज उनके द्वारा पोर्न वेबसाइट पर डाली गईं, उन्हें डिलीट कर दिया गया है.

सोशल मीडिया अकाउंट्स से लेते थे फोटो

बेंगलुरु सिटी के क्राइम मामलों के ज्वॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप पाटिल ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है. संदीप पाटिल ने लिखा- “सीसीबी साइबर क्राइम विंग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कि पीड़ितों की फोटो पोर्न साइट्स पर डालते थे. यह फोटोज पीड़ितों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से ली जाती थीं. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

यह मामला उस समय सामने आया जब स्टूडेंस्ट के एक ग्रुप को फोटोज के दुरुपयोग के बारे में पता चला और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस को बेंगलुरु स्टूडेंट कम्युनिटी द्वारा एक लेटर सौंपा गया, जिसमें कॉलेज के स्टूडेंट्स ने खुद के असुरक्षित होने और सोशल स्पेसेज को लेकर चिंता जाहिर की. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्टूडेंस्ट के ग्रुप ने कहा कि सिस्टम ऐसे लोगों को अच्छे से जवाब देगा.

छात्रों का कहना है कि ऐसे समय में पीड़ितों को समर्थन की जरूरत है, क्योंकि इसमें उनकी गलती नहीं है. एक छात्रा ने कहा कि समस्या की प्रतिकूलता से अधिक, हमें लगता है कि पीड़ितों की सिस्टम के जरिए मदद करना ज्यादा जरूरी है. उन्हें (पीड़ितों) लगातार पुष्ट किया जाना चाहिए कि यह उनकी गलती नहीं है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य छात्रा ने कहा कि मैं पीड़ितों के परिवारों से रिक्वेस्ट करती हूं के वे और ज्यादा सपोर्टिव हों. खासकर इस टेस्टिंग टाइम में, जब हम ज्यादातर समय घर पर रहते हैं. छात्रों के साथ सहानुभूति रखने में अधिकारियों को अधिक मुखर होना चाहिए था. उनकी प्रतिक्रिया तब और महत्वपूर्ण हो जाती है, जब पता होता है कि ज्यादातर माता-पिता कैसे व्यवहार करते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...