Skip to main content

महेश भट्ट: बॉलीवुड का सबसे बिगड़ैल बुजुर्ग, काले कारनामों से भरा पड़ा है जिसका इतिहास



सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, और बॉलीवुड के एलीट वर्ग के विरुद्ध उनके प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों ने मोर्चा खोल दिया। एक एक सेलेब्रिटी की पोल खोली जा रही है, चाहे वो कितना ही लोकप्रिय या शक्तिशाली क्यों न हो, और इसी कड़ी में अब नाम जुड़ा है फिल्म निर्माता और पूर्व निर्देशक महेश भट्ट का।

आपको याद ही होगा कैसे महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को पागल सिद्ध करने का असफल प्रयास किया था। हाल ही में महेश भट्ट से जुड़ी लेखिका सुहृता सेनगुप्ता ने बताया की कैसे महेश भट्ट सुशांत के अवसाद वाले स्थिति से काफी चिंतित थे, और उन्हें आभास हो रहा था की शायद सुशांत ‘परवीन बाबी की राह पर’ चल पड़ा है, और उसने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत का साथ छोड़ देने की सलाह दी थी। 

इस बकवास दलील को काँग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड ने बड़ी बेशर्मी से अपने पोर्टल पर प्रकाशित कराया था। लेकिन ये तो मात्र प्रारम्भ है, क्योंकि महेश भट्ट का इतिहास बहुत ही काला है, जो केवल सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का उपहास उड़ाने तक सीमित नहीं है। महेश भट्ट का अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ भी काफी गहरा संबंध रहा है, और रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड भी रही हैं। ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं होगी यदि सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए विवश करने में महेश भट्ट की भूमिका भी सामने आ जाए।

अगर आप महेश भट्ट के पूरे करियर पर एक नज़र डालें, तो आपको समझ आएगा कि ये समस्या बहुत पुरानी है। जब महेश भट्ट शादी शुदा थे, तब भी उनका परवीन बाबी के साथ अफेयर चला था। इसी समय परवीन की मानसिक अस्वस्थता की खबर भी सामने आई थी, और जब मामला बिगड़ने लगा, तो महेश भट्ट ने बड़ी आसानी से परवीन को किनारे कर अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और फिर एक और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राज़दान से विवाह किया।

पर ये तो मात्र प्रारम्भ था। महेश भट्ट ने भारतीय संस्कृति, और पिता पुत्री के सम्बन्धों को तार तार करते हुए फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पेज के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट को होठों पर चूमते हुए फोटो खिंचवाई। आग में घी डालने वाली बात तो यह थी कि महेश भट्ट ने यह भी कहा था, “यदि पूजा मेरी बेटी न होती, तो मैं उससे शादी कर लेता”। इसे नीचता की पराकाष्ठा न कहें तो क्या कहें?

पर महेश भट्ट का विवादों ने कभी साथ नहीं छोड़ा। धाकड़ आईपीएस अफसर राकेश मारिया ने अपनी आत्मकथा ‘लेट मी से इट नाऊ’ में बताया है कि कैसे जब गुलशन कुमार की हत्या की संभावना सामने आई, तब उन्होंने महेश भट्ट को कहा था कि वे गुलशन को इस बारे में सूचित करें, परंतु उसने ऐसा नहीं किया, और अगस्त 1997 में गुलशन को गोलियों से भून दिया गया था। 

इसके अलावा महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट पर भी लश्कर ए तैयबा के एजेंट डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के साथ घनिष्ठ संबंध सिद्ध हुए हैं। हेडली ने यहाँ तक बताया था कि वे राहुल को आईएसआई के एजेंट के तौर पर नियुक्त करवाना चाहता था शायद इसी कनैक्शन को छुपाने के लिए उसने आरएसएस पर 26 / 11 हमले कराने का आरोप लगाया था।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...