Skip to main content

युवती ने लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी, सुलझाने आई पुलिस भी हैरान

युवती ने लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी, सुलझाने आई पुलिस भी हैरान

बेगूसराय(उत्तम हिन्दू न्यूज): प्रेम और शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मसले को सुलझाने वाली बेगूसराय पुलिस खुद सकते में है। इसका केंद्र बिंदु एक लड़की है, जिसने अपना प्रेमी बताकर दूसरी लड़की से ही शादी कर ली, लेकिन परिजनों के दबाव के बाद लड़की का फिर एक लड़के से विवाह कर लिया। अब शादी के 15 दिन के अंदर ही युवती की प्रेमी दूसरी लड़की ससुराल आ धमकी और साथ रहने की जिद करने लगी है। इस पूरे मामले को उलझता देख लड़के के परिजनों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की तब पुलिस दोनों लड़कियों को लेकर थाने चली आई। अब एक तरफ जहां पुलिस इस मामले में कार्रवाई के लिए कानून के प्रावधानों को ढूंढ़ रही है, तो वहीं पुलिस यह भी सोचने को मजबूर है कि क्या ऐसा भी हो सकता है?



हालांकि सुनने में ये पूरा मामला किसी फिल्म की कहानी की तरह लगता है लेकिन यह हकीकत है। यह कहानी जहां एक तरफ समाज में पनप रहे समलैंगिक संबंधों के बढ़ते प्रभाव को दर्शा रही है, तो वहीं बच्चों के प्रति अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। खबर के मुताबिक पूरा मामला झारखंड राज्य के चतरा जिले से संबंधित है। चतरा में ही दो लड़की अनुजा कुमारी और प्रियंका वर्मा (दोनों काल्पनिक नाम) किसी मॉल में काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक दसूरे से प्यार हो गया। इसके बाद पूजा ने प्रियंका वर्मा को लड़का मानकर उससे शादी कर ली तथा पति के रूप में स्वीकार कर लिया।

दो वर्षों तक साथ रहने का दावा कर रहे दोनों

दो वर्षों तक चले इस बेमेल विवाह बंधन के बाद अनुजा के परिजनों ने उसकी शादी बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी सुमित कुमार (काल्पनिक नाम) से कर दी। अनुजा कुमारी ने बताया कि परिजनों द्वारा जबरन शादी कराई गई थी। इस शादी के बाद अनुजा ने सुमित कुमार को अपने समलैंगिक साथी के संबंध के बारे में सब कुछ बता दिया। आरोप है कि शादी के समय सुमित एवं उसके परिजनों के द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई तथा सुमित ने कहा कि तुम अगर उसके साथ भी रहती हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।



थाना तक पहुंचा प्रेम त्रिकोण का मामला
गौरतलब है कि 14 जून को ही अनुजा और सुमित की शादी हुई थी, लेकिन अब सुमित के द्वारा अनुजा से कहा गया कि वह प्रियंका वर्मा से दूरी बना ले। इस बात की सूचना अनुजा ने प्रियंका को दी। जिसके बाद प्रियंका अपनी समलैंगिक साथी से मिलने बेगूसराय आ पहुंची और अनुजा के साथ ही उसके ससुराल में रहने की बात करने लगी। इस मामले को बढ़ता देख सुमित के परिजनों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अनुजा और प्रियंका को साथ लेकर थाने चली आई।



वहीं अनुजा के मुताबिक वह प्रियंका वर्मा को लड़की नहीं लड़का मानती है और उसे पति मनाकर उस से शादी की है। साथ ही साथ वह प्रियंका वर्मा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं, अनुजा की संमलैंगिक साथी प्रियंका ने बताया कि वह भी अनुजा के बगैर नहीं रह सकती। अब दोनों स्वेच्छा से एक दूसरे के साथ रहने की जिद कर रही है। प्रियंका वर्मा के अनुसार, 2 वर्ष पूर्व ही इन दोनों में प्यार हुआ था और दोनों ने शादी भी कर ली थी और साथ रह रहे थे। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें अपनी सुरक्षा में थाने जरूर ले आई है, लेकिन अब पुलिस भी इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए कानून की किताबों में हल ढूंढ़ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...