Skip to main content

महिला को शादी के 9 साल बाद पता चला, वो है पुरूष, जानें कैसे 30 सालों बाद हुआ खुलासा

Doctor

शरीरिक बनावट कई बार आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े डॉक्टरों को भी भ्रम में डाल देती है. कई बार ऐसे केस सामने आते हैं, जिसके बारे में जानने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं. ऐसा ही एक केस हाल ही में सामने आया है. जिसमें एक महिला 30 सालों से एक औरत जैसी ही लाइफ जी रही थी. लेकिन अब जाकर इस बात का खुलासा हुआ है कि वो महिला नहीं बल्कि पुरूष है. इस बारे में सुनने के बाद खुद उस महिला को भी बड़ा सदमा लगा है

जानकारी के मुताबिक ये मसला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है. यहां की एक 30 साल की स्थानीय निवासी महिला के नाभि के नीचे दर्द से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो रही थी. जिसके बाद इस दर्द से जुड़े इलाज के लिए उन्हें कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां पर जब क्लीनिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम दत्ता और सर्जिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. सौमन दास ने महिला का चिकित्सकीय जांच की, तो जो खुलासा हुआ उसे जान डॉक्टर के भी पैरो तले जमीन खिसक गई. दरअसल महिला की असली पहचान ने सिर्फ डॉक्टरों के नहीं बल्कि उसके खुद के भी होश उड़ा दिए.

इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ दत्ता ने बताया कि उस पेशेंट के नाभि के नीचे एक छोटा ट्यूमर दिखा है. ऐसे में इसकी जांच हुई तो बायोप्सी में कैंसर का पता चला. यहां तक कि महिला के टेस्टिकुलर में यानी अंडकोष में कैंसर हो गया था. जो शरीर के बाहर न रहकर बल्कि अंदर ही विकसित हो गया था. हैरानी वाली बात तो ये है कि ट्यूमर ही अंडकोष था. जो देखने में बिलकुल महिला जैसे ही था. उसकी आवाज, शरीर का विकास और बाकी सभी अंग महिलाओं की तरह ही दिखाई देते हैं. लेकिन ये भी सच है कि बचपन से ही उसके शरीर में गर्भाशय और अंडाशय नहीं है. यहां तक कि उसे कभी पीरियड्स भी नहीं हुआ.

डॉक्टर का कहना है कि उसकी योनि है लेकिन उसे मेडिकल लैंग्वेज में ब्लाइंड एंडेड वैजाइना कहते हैं. लेकिन उसके शरीर में जैसे ही ये शुरू हुआ वैसे ही खत्म भी हो गया है. इसके साथ ही डॉक्टर ने ये भी बताया कि ये बहुत ही रेयर हालात हैं. ऐसे केस तकरीबन 22,000 लोगों में से एक में ही पाया जाता है. इतना ही नहीं इसी के जैसे इसकी 28 साल की बहन में भी जांच के बाद यही कंडीशन सामने आई है. जिसमें व्यक्ति जेनेटिकली पुरुष होता है लेकिन उसके शरीर की बनावट महिला के जैसे ही होती है. आगे डॉ. दत्ता ने कहा कि अभी उक्त महिला की कीमोथेरेपी की जा रही है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है.

आगे डॉक्टर ने ये भी बताया कि अभी तक इतने सालों से वो एक महिला जैसा ही जीवन पुरूष के साथ लगभग एक दशक तक जीती आई है. जानकारी के मुताबिक इस हालात में डॉक्टर मरीज और उसके पति की काउंसलिंग कर रहे हैं और ये लगातार समझाने की कोशिश में लगे हैं कि आगे भी वो उसी तरीके से अपनी जिंदगी जिएं जैसे अभी तक जीते आए हैं. डॉक्टर ने कहा कि मरीज की दो और रिश्तेदारों को भी अतीत में यही समस्या रही है, इसलिए ये पीढी दर पीढ़ी समस्या जैसी लगती है.|

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...