Skip to main content

नई रिलेशनशिप है तो पार्टनर के सामने कभी उजागर न करें ये 4 डिटेल्स



विश्वास और ईमानदारी की नींव पर ही रिश्ते बनते हैं, यह सच है। लेकिन अगर आप बिल्कुल ही नई-नई रिलेशनशिप में हैं तो आपको इस मामले में थोड़ा संभलने की जरूरत है। आप डेटिंग को एंजॉय करें और रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएं लेकिन कुछ ऐसी बाते हैं जिन्हें नए रिलेशनशिप के दौरान ध्यान में रखने की जरूरत है। यह आपके लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए भी जरूरी हैं और आपकी अपनी सुरक्षा के लिए भी। आज हम आपको नई रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको अपने नए पार्टनर से कहने में बचना चाहिए। आइए, जानते हैं कि वे बातें क्या हैं....

पास्ट रिलेशनशिप डिटेल्स



आप जब नए रिश्ते में होते हैं तो अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से इमानदार रहना जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने पहले के रिलेशनशिप के बारे में अपने पार्टनर को जरूर बताएं लेकिन डिटेल में जाने से बचें। अपने पुराने रिश्ते के बारे में बहुत ज्यादा विस्तार से बताने पर आपके रिश्तों में खटास आने की संभावना बढ़ जाती है।

अपना पासवर्ड



अक्सर रिलेशनशिप में लोगों से कहते सुना गया है कि हम एक दूसरे से कुछ भी नहीं छिपाते। इस कुछ भी नहीं में उनके सोशल मीडिया इत्यादि के पासवर्ड्स भी शामिल होते हैं। न्यू रिलेशनशिप में ऐसी गलती बिल्कुल न करें। इससे आपके बारे में सारी डिटेल्स मसलन- आपके चैट्स, आपके कलीग्स के साथ आपकी फोटो इत्यादि देखकर आपका पार्टनर आपके प्रति ईर्ष्यालु हो सकता है। ऐसे में अगर आपके साथ किसी बात पर झगड़ा हो और वह इन बातों का जिक्र उस झगड़े में कर दे तो बात और बिगड़ने की संभावना होती है।

परिवार के साथ प्रॉब्लम्स



नए रिलेशनशिप में इमोशन्स काफी तीव्र होते हैं। ऐसे में हम अपने पार्टनर से सबकुछ बता देना चाहते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। खासकर, अपने परिवार से अगर आपकी कोई अनबन चल रही है या उनसे कोई समस्या है तो इस बारे में अपने नए पार्टनर को बहुत कुछ बताने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इन जानकारियों का इस्तेमाल आपके खिलाफ हो सकता है। ऐसे में पहले अपने पार्टनर को अच्छी तरह से जान लें और फिर जरूरत लगे तो बताएं।

फाइनेंशियल मामले



रिलेशनशिप में आप भले शारीरिक अंतरंगता के स्तर तक पहुंच चुके हों लेकिन जरूरी है कि फाइनेंशियल मामलों से थोड़ा संभलकर रहें। अपने पार्टनर की पहुंच आपके बैंक अकाउंट या एफडी तक न बनने दें। इससे आपके रिश्तों में कई तरह की जटिलताएं सामने आ सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...