Skip to main content

मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन से राहत पाने के लिए करे यह व्यायाम

मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन से राहत पाने के लिए करे यह व्यायाम

ज्यादा चलने या कार्य करने पर अक्सर पिंडलियों में दर्द होने लगता है. पिंडली यानी पैर में पीछे का भाग है, आमतौर पर इसमें दर्द का कारण मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन आ जाना होता है.

इससे बचने के लिए नितंब, पैर का अगला भाग व एड़ी की मांसपेशियां चुस्त होनी महत्वपूर्ण हैं. इन अंगों की स्वास्थ्य का प्रभाव पिंडलियों पर पड़ता है. जिसके लिए आप ये तीन व्यायाम कर सकते हैं.

हिप एब्डक्टर
इस व्यायाम में पैर को मध्य रेखा से एक ओर उठाते हैं. यह व्यायाम करने के लिए जमीन पर बायीं करबट से लेट जाएं, मुंह छत की ओर होगा. दायां हाथ कंधे की सीध में रखें व बायें हाथ से सिर को थामे रखें. अब नितंब से दायां पैर ऊपर उठाएं, घुटने सीधे रहेंगे. इस मुद्रा में दस सेकंड तक पैर को रोककर रखें. फिर एक से दो सेकंड तक आराम करके इसे दोहराएं. एक पैर से यह व्यायाम 15 से 20 बार करें व फिर दायीं करबट से करें.
फायदा : यह व्यायाम करने से खड़े होने, चलने व पैर को घुमाने में आराम महसूस करेंगे जिससे पिंडलियों पर कम दवाब पड़ेगा. साथ ही शरीर का पिछला भाग चुस्त होगा. जिससे चर्बी घटती है व शरीर का अलावा वजन कम होता है.

स्टेयर्स हील स्ट्रेचिंग

जिस पैर की एक्सरसाइज़ करनी हो, उस पंजे को एक सीढ़ी के किनारे पर खड़े होकर एड़ी को हवा में रखें. सहारे के लिए दीवार या रेलिंग पकड़ सकते हैं. इसके बाद धीरे-धीरे एड़ी को नीचे-ऊपर ले जाएं. इस स्थिति में खुद को एक से दो सेकंड तक रोकें. एक पैर से इसे बीस बार करें. फायदा : यह व्यायाम करने से पिंडली की मांसपेशियों में तनाव आता है जिससे उसकी जकड़न दूर होती है. साथ ही पैर के तलबे की एक्सरसाइज़ हो जाती है.

शिन स्पिलिट स्ट्रेच

यह व्यायाम पैर के अगले हिस्से की मांसपेशियों के लिए है, जिससे पिंडलियों पर तनाव आता है. इसे करने के लिए जमीन की ओर मुंह करके दोनों पंजों व हाथों के बल लेटें, शरीर हवा में रहेगा. अब पैर के अगले हिस्से को तानते हुए पैरों पर दवाब बनाएं, आपका मुंह सामने की ओर रहेगा. इस अवस्था में 15 से 20 सेकंड तक रुकें व फिर आराम की अवस्था में आ जाएं. इसे दोनों पैरों से 15-15 बार कर सकते हैं.
फायदा : पैर के अगले हिस्से में तनाव आने से पिंडलियों की मांसपेशियां चुस्त होती हैं, जिससे पैर के अगले और पिछले हिस्से का दर्द अच्छा हो जाता है. इस व्यायाम से पेट की चर्बी घटती है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...