Skip to main content

भारत को दो विश्व कप जिताने वाले कप्तान बोले- पद्म श्री से ज्यादा मुझे नौकरी की जरूरत है

भारतीय टीम को दो बार ब्लाइंड वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान शेखर नाइक इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू से स्पोर्ट्स कोटा के तहत जॉब की मांग की है, जिससे कि वे अपनी 31 वर्षीय पत्नी पूजा, दो बेटियां 10 साल की पूर्विका और 5 साल की संविका का जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा है कि उन्हें पद्म श्री सम्मान नहीं, नौकरी चाहिए।



बेंगलुरु के रहने वाले 33 वर्षीय शेखर नाइक देश के पहले ब्लाइंड क्रिकेटर हैं, जिनको पद्म श्री सम्मान से नवाजा जा चुका है। उन्होंने बेंगलुरु में साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में और साल 2015 में साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। वह मौजूदा समय में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण उनकी कंपनी बंद हो गई है, जिसका नुकसान उनको हुआ है।

शेखर नाइक ने दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार मिड-डे को बताया है, “मेरी सैलरी 25 हजार रुपये है, जिसमें से मेरे घर का किराया 12 हजार रुपये निकल जाता है। जैसे-तैसे मैं पूर्व में अपने परिवार को मैनेज कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण मेरी सैलरी होल्ड पर है और ऐसे में मैं दो महीने से अपने घर का रेंट भी नहीं दे पा रहा हूं। मेरा परिवार इस समय कठिन समय से गुजर रहा है। मेरी सारी सेविंग्स भी खत्म हो गई हैं।

लगातार अधिकारियों से बात करने के बाद भी उनको नहीं सुना गया है। बीए पास शेखर नाइक ने कहा है, “पिछले आठ वर्षों में, मैंने कर्नाटक के विभिन्न मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, उनसे सरकारी नौकरी के लिए अनुरोध किया। पिछले दिसंबर में, मैं दिल्ली में खेल मंत्री रिजिजू से मिला और उनसे कहा कि पद्म श्री से ज्यादा मुझे एक अच्छी नौकरी की सख्त जरूरत है क्योंकि मेरी पत्नी भी नेत्रहीन है।”

नाइक जन्म से ही अंधे थे, लेकिन आठ साल की उम्र में उनका एक एक्सीडेंट हुआ जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 60% दृष्टि सीधे आंख में मिली, जबकि बाईं आंख का इलाज नहीं किया जा सका। एक B2 कैटेगरी के ब्लाइंड क्रिकेटर शेखर नाइक मिडियम पेस तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 22 विकेट हासिल किए थे और साल 2012 के वर्ल्ड कप में बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड जीता था।

कर्नाटक सरकार ने उनको 3 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए थे, जिससे वे रेंट भर पाए थे। उनको खेल मंत्रालय की ओर से 7 लाख रुपये वर्ल्ड कप जीतने के लिए मिले थे, क्योंकि उन्होंने 650 रन बनाए थे और 17 विकेट हासिल किए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें से दो लाख दस हजार रुपये उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन इंडिया के लिए डोनेट कर दिया है, जिससे कि ब्लाइंड क्रिकेटर्स की मदद की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...