Skip to main content

जब द्रविड़ ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से पूछा- क्या मैं आउट था, जवाब मिला- नहीं भाई, जानिए पूरा मामला



भारत (India) औऱ पाकिस्तान (Pakistan) के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है रोमांच चरम पर होता है. ऐसे में कोई भी टीम इसे हारना नहीं चाहती. आज दोनों टीमें द्वपक्षीय सीरीज नहीं खेलती लेकिन एक समय था जब भारत भी पाकिस्तान का दौरा किया करता था. पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Lateef) ने साल 1996 के एक मैच का किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे राहुल द्रविड़ को नॉट आउट होने के बावजूद भी पवेलियन लौटना पड़ा. लतीफ ने मैच के बाद खुद द्रविड़ को बताया था कि वह आउट नहीं थे.

लतीफ ने द्रविड़ को बताया कि वह आउट नहीं थे
शारजाह (Sharjah) में खेले जा गए उस वनडे मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत को जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया. राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए यह उनका तीसरा वनडे था. उन्होंने तीन रन ही बनाए थे कि तभी मुश्ताक अहमद की गेंद पर जोरदार अपील हुई और अंपायर ने द्रविड़ को आउट करार दे दिया. लतीफ ने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, 'भारत के खिलाफ शारजाह में मैच खेला जा रहा था. द्रविड़ विकेट के पीछे कैच आउट हुए थे, मुश्ताक अहमद ने गेंद फेंकी और जोरदार अपील की, हमने भी उनके साथ में अपील कर दी और अंपायर ने रजामंद होते हुए उन्हें आउट दे दिया. मैच के बाद द्रविड़ ने मुझसे पूछा कि क्या मैं आउट था, मैंने उन्हें कहा, नहीं भाई, मुश्ताक तंग करता है बहुत.' आमिर सोहैल की कप्तानी में पाकिस्तान ने वो मैच 38 रन से अपने नाम कर लिया था.

लतीफ ने जमकर की द्रविड़ की तारीफ
लतीफ (Rashid Lateef) ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए ही पैदा हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भारत को अंडर19 और इंडिया ए के कोच रहते हुए कई अच्छे खिलाड़ी दिए और उनका मार्गदर्शन भी किया. इससे पहले पाकिस्तानी पूर्व बल्लेबाज यूनुस खान (Younis Khan) भी द्रविड़ की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि द्रविड़ ने उन्हें गाइड किया जिसके कारण उनके खेल में सुधरा हुआ था.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...