
रिश्ता जुड़ने के बाद कोई बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाता है तो कोई मैच्योर। कोई अचानक से ब्यूटी कॉन्शियस हो जाता है तो कोई बेफिक्र।
प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों में नजर आते हैं ये बदलाव:
१ नींद कम आना: ये तो आपने भी सुन रखा होगा कि प्यार हो जाने पर नींद उड़ जाती है। किसी से प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां देर रात तक जगना शुरू कर देती हैं।
२ इतराना: वैसे तो हर लड़की खुद को खूबसूरत ही मानती हैं लेकिन प्यार हो जाने के बाद ये एहसास और गहरा जाता है। जिसका नतीजा ये होता है कि उनका ज्यादातर समय शीशे के सामने खड़े होकर बीतने लगता है।
३ मोबाइल सीक्रेट: कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की सुध भी नहीं रहती है वो अचानक से मोबाइल को लेकर क्रेजी हो जाती है। मोबाइल, हथेलियों से हमेशा के लिए चिपक जाता है और अगर गलती से भी कोई दूसरा उसे उठा ले तो बवाल मच जाता है।
४ गानों की पसंद: प्यार में पड़ने के बाद हर रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग अपना लगने लग जाता है। ये उन लड़कियों के साथ भी होता है जिन्हें कुछ समय पहले तक लव-स्टोरीज झूठी लगा करती थीं।
Comments
Post a Comment