Skip to main content

अजय देवगन को भीड़ की मार से बचाने के लिए पिता वीरू देवगन लाए थे 150 स्टंटमैन, मज़ेदार किस्सा

वीरू देवगन बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन डायरेक्टर थे और अजय देवगन की एक्शन इमेज बनाने में वीरू देवगन के स्टंट्स का काफी कमाल था।

इतना ही नहीं वो असल में भी हीरो ही थे। साजिद खान के एक शो पर अजय देवगन ने एक वाकया बताया। वो उस समय एक सफेद जीप में अपने दोस्तों के साथ घूमते थे और गाड़ी की स्पीड कभी कभी थोड़ी तेज़ हो जाती थी। गाड़ी में अजय देवगन के साथ उनके दोस्त भी होते थे।

एक बार सारे दोस्त जीप से थे कि अचानक सड़क पर एक बच्चा अपनी पतंग लेने दौड़ गया, अजय देवगन ने अचानक से ब्रेक लगाया और गाड़ी तेज़ी से रूकी। बच्चे को कुछ नहीं हुआ था लेकिन वो डर के मारे रोने लगा। इतने में वहां लगभग 1000 लोगों की भीड़ जम गई।

हर कोई अजय देवगन को पीटने लगा और कहने लगा कि इन रईसज़ादों को गाड़ी चलाने का ढंग नहीं मालूम है। ये बात जब वीरू देवगन को पता चली तो वो करीब 100 - 150 फाईटर लेकर अजय और उनके दोस्तों को बचाने पहुंचे। पूरा सीन पूरी तरह से फिल्मी हो गया था।

अजय देवगन के हीरो

अजय देवगन अपने पिता वीरू देवगन को अपना हीरो मानते थे और ये बात उन्होंने कई इंटरव्यू में खुलकर बताई थी। अजय देवगन का कहना था कि अपने पिता की मेहनत के कारण ही वो हीरो बन पाए हैं।

किया था इंट्रोड्यूस
गौरतलब है कि वीरू देवगन ने फूल और कांटे के साथ खुद अजय देवगन को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था। अजय देवगन का ये स्टंट आज भी बॉलीवुड फिल्मों की बेस्ट एंट्री में से एक माना जाता है।

असली सिंघम
अजय देवगन, वीरू देवगन को असली सिंघम बुलाते थे। अजय ने इसका कारण भी बताया कि उनको शरीर में 50 टांके लगे हुए थे लेकिन फिर भी बेहिचक, बेधड़क एक्शन सीन करते थे। मेरे लिए उनसे बड़ा सिंघम कोई नहीं हो सकता।

किया है स्ट्रगल

अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वीरू देवगन मुंबई आए थे तो खाली हाथ थे। उन्होंने बहुत संघर्ष किया है उस मुकाम तक पहुंचने के लिए जिस मुकाम पर वो बॉलीवुड के एक्शन किंग कहलाने लगे थे।

बॉलीवुड में कमाया नाम
वीरू देवगन, बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम थे। उन्होंने मिस्टर नटवरलाल, शहंशाह से लेकर मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों में एक्शन डायरेक्ट किया था।

90 से ज़्यादा फिल्मों में काम
वीरू देवगन ने अपने करियर में 90 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया था। वे कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके थे। उनकी टीम के एक्शन, हर बॉलीवुड फिल्म में चार चांद लगा देते थे।

Comments

Popular posts from this blog

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

स्पेशल ट्रेन चलेगी दिल्ली से बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते

दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली से बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। खबर के अनुसार रेलवे ने आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी पूजा स्पेशल और आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया हैं। यात्रीगण रेलवे काउंटर या फिर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली से बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन? ट्रेन नंबर 04010: आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी वीकली पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.45 बजे छूटकर दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.25 बजे, मुरादाबाद से 03.00 बजे, चन्दौसी से 04.00 बजे, बरेली कैंट से 05.27 बजे, सीतापुर से 08.30 बजे, गोण्डा से 11.10 बजे, बस्ती से 12.42 बजे, गोरखपुर 14.30 बजे, देवरिया सदर से 15.20 बजे, सीवान से 16.15 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सोनपुर से 19.50 बजे, हाजीपुर से 20.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 21...