Skip to main content

डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों के बच्चों को मुफ्त में लाइव क्लास देती है यह कंपनी, जल्दी ले ऑफर का लाभ

online class
जब लॉकडाउन शुरु भी नहीं हुआ था तभी प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) के सह–संस्थापक कुणाल मलिक ने अपने कार्यालय भवन के क्लिनिक में असामान्य परिस्थितियों पर ध्यान देना शुरु कर दिया था 
और लॉकडाउन शुरु होते हीं, डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस कर्मियों का अपने– अपने परिवारों से दूर रह कर बिना थके, बिना किसी छुट्टी के अनवरत काम करने की खबरें आने लगीं। इन खबरों ने मलिक और उनके सह–संस्थापक मनीष धूपर को भारत के वीर, बिना थके लगातार काम कर रहे कोरोना योद्धाओं की सेवा करने के तरीकों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। 
और इस तरह पुलिस कर्मियों और चिकित्सा जगत के पेशेवरों के बच्चों के लिए शुरु हुईं प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) की लाइव, फ्री ऑनलाइन ट्यूशन कक्षाएं। 
मलिक बताते हैं, "इन दिनों सभी माता–पिता के लिए बच्चों की प्रोडक्टिव तरीके से व्यस्त रखना बहुत बड़ी चुनौती है। हालांकि, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों के लिए यह समस्या कहीं गंभीर है क्योंकि इन्हें महामारी से पीड़ित लोगों और अपने बच्चों के बीच किसी एक का चुनाव करना पड़ रहा है।" 
हालांकि बहुत सारी फ्री वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध हैं लेकिन वास्तविक समस्या को हल करने के लिए ये पर्याप्त नहीं हैं। सह– संस्थापक मनीष धूपर ने कहा कि, "कुछ डॉक्टर्स से बात करने के बाद हमने महसूस किया कि वास्तव में उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए जो बच्चों को सलाह दे सके, उनके लिए पढ़ाई की रूपरेखा बना सके और माता–पिता की अनुपस्थिति में उनकी प्रगति पर नज़र रख सके। इसलिए, हमने लाइव क्लासेस करानी शुरु की जिसमें राष्ट्र की सेवा को समर्पित इन योद्धाओं के बच्चों में हमारे शिक्षक कौशल का निर्माण कर सकते हैं"। 
प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark), आईएएन (IAN) और फिट्ज़ी (FIITJEE) द्वारा वित्त पोषित है। यह अपने स्वामित्व वाली तकनीक (प्रप्राइइटेरी टेक्नीक) और गतिविधि आधारित विषयवस्तु का प्रयोग कर,   K-8 ग्रेड के बच्चों के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाएं कराता है। यह, लाइव और परस्पर संवादात्मक तरीके से अकादमिक कार्यक्रम (गणित, अंग्रेजी, विज्ञान), नए जमाने के कौशल (संचार, रीडिंग, कोडिंग, रोबोटिक्स) और हॉबी क्लासेस (ड्रॉइंग, स्केचिंग, संगीत) करा रहा है। हमारे देश के योद्धा किसी भी एक विषय को चुन सकते हैं और हर एक अतिरिक्त विषय पर 50% की छूट प्राप्त कर सकते हैं। 
मनीष ने बताया कि प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) की फ्री ऑनलाइन कक्षाओं से भारत के हेल्थकेयर और पुलिस कर्मियों के करीब 1500 बच्चे जुड़ चुके हैं। मनीष के मुताबिक प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) ऐसे एक लाख बच्चों को कक्षाएं करा सकता है। 
कंपनी की योजना अब पूरे देश के कोरोना योद्धाओं तक पहुँचने और इसे जन आंदलोन बनाने की है। ऐसे में जबकि कई प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं, प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) पहला एडटेक स्टार्टअप है जो बच्चों के लिए लाइव, इंस्ट्रक्टर–नीत कक्षाएं करा रहा है। 
क्या आप भी किसी कोरोना योद्धा को जानते हैं? उन्हें प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) की कक्षा में अपने बच्चे का दाखिला कराने के लिए इस लिंक पर जाकर पंजीकरण कराने को कहें (URL: https://www.planetspark.in/free_education) 

प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) के बारे में 

प्लैनेटस्पार्क (PlanetSpark) एक एडटेक कंपनी है जो ग्रेड K-8 तक के बच्चों को नए जमाने के कौशलों को सीखने के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाएं कराती है। यह लाइव, ऑनलाइन माहौल में अकादमिक कौशलों (गणित, अंग्रेजी, विज्ञान), गैर– अकादमिक कौशलों (कोडिंग, रोबोटिक्स, संचार कौशल, रीडिंग) और हॉबी क्लासेस (ड्रॉइंग, स्केचिंग) की व्यापक श्रृंखला को कवर करता है। इस काम में इसकी तकनीक और विषयवस्तु इसकी सहायता करते हैं। इसे फिट्ज़ी (FIITJEE– भारत की सबसे बड़ी शिक्षण कंपनी), इंडियन एंजल नेटवर्क, लीड एंजल्स और हैदराबाद एंजल्स द्वारा सात लाख डॉलर ($700k) से अधिक का वित्तीय समर्थन मिला हुआ है। इसकी स्थापना कुणाल मलिक और मनीष धूपर ने की थी। ये दोनों ही एक्सएलआरआई (XLRI) के 2012 बैच के स्नातक हैं। इन्हें यूनिलीवर, अर्बनक्लैप और नोवार्टिस में लर्निंग और डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने का अच्छा–खासा अनुभव है।  

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...