Skip to main content

Mosquito Repellent : 30 दिन तक मच्छर रहेंगे आपसे दूर और खर्च होंगे सिर्फ 3 रु, घर पर बनाएं ये लिक्विड


मच्छरों के कारण सबसे ज्यादा खतरा मलेरिया (Malaria) का होता है। अगर इसका समय पर ट्रीटमेंट नहीं करें तो मलेरिया जानलेवा हो सकता है। मलेरिया से बचाव ही इसका सबसे अच्छा उपचार है। ऐसे में मच्च्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और मास्क्यूटो रेपेलेंट ही बेस्ट तरीके हैं।

घर में कैसे बनाएं रिफिल का लिक्विड

मच्छरों को भगाने के लिए ज्यादातर लोग रिफिल का यूज करते हैं। रिफिल में लिक्विड भरा रहता है, जिसे एक मशीन में फिट किया जाता है। मशीन रिफिल के लिक्विड को गर्म करती है और वो हवा में फैलने लगता है, जिससे मच्छर भागने लगते हैं। रिफिल के अंदर भरे जाने वाले लिक्विड को आप घर पर ही बना सकते हैं। इसका खर्च सिर्फ 3 रुपए प्रति रिफिल आएगा।


रिफिल के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

अगर आपके पास किसी भी कंपनी की रिफिल मशीन है, तब उसके लिक्विड को घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके लिए, आपको सिर्फ कपूर और तारपीन तेल की जरूरत होगी। कपूर किराने और तारपीन तेल हार्डवेयर शॉप से खरीदा जा सकता है। ये दोनों चीजें महंगी भी नहीं होती। एक लीटर तारपीन और एक पैकेट कपूर से 2 साल यानी 24 महीने के लिए आप लिक्विड तैयार कर सकते हैं।

IIT रुड़की से पीएचडी कर चुके जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रोफेसर डीडी अग्रवाल बताते हैं कि मच्छरों को भगाने के लिए दो तरह के रिप्लेंट का यूज किया जाता है। एक जिन्हें स्किन पर लगाया जाता है। ये ऑयल सॉल्युशन वाले होते हैं। वहीं, दूसरे एल्कॉहोल के बने होते हैं। ये आपके आसपास ऐसी स्मेल पैदा कर देते हैं जिससे मच्छर पास नहीं आते। यदि मच्छर पर किसी स्मेल असर नहीं हो रहा है और वो स्किन तक पहुंच गया, तब काट भी लेगा। मच्छर को भगाने के लिए कपूर और तारपीन तेल का लिक्वड भी काम करता है।

ऐसे तैयार करें फॉर्मूला 

सबसे पहले कपूर की एक टिक्की को एकदम बारीक पीस लें। ये किसी चूर्ण की तरह हो जाना चाहिए। इसमें कोई बड़ा टुकड़ा नहीं होना चाहिए। अब पुरानी रिफिल से रॉड निकालकर उसमें पिसे हुए कपूर को डाल लें। इसके बाद इसमें तारपीन तेल डालकर रॉड को लगा लें। रिफिल को बंद करने के बाद तब तक हिलाएं जब तक तेल में कपूर पूरी तरह घुल नहीं जाता। इन दोनों के मिक्स होते ही आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा।

नोट : कपूर के एक पैकेट में 24 से भी ज्यादा टिक्की होती हैं। वहीं, एक लीटर तारपीन से 24 से भी ज्यादा रिफिल आसानी से भरे जा सकते हैं। यानी 65 रुपए खर्च करके आप 2 साल के लिए मच्छर भगाने वाला रिफिल बना सकते हैं।

ऐसे होगी आपकी बड़ी बचत

> कपूर के एक पैकेट की कीमत करीब 20 रुपए

> एक लीटर तारपीन तेल की कीमत करीब 45 रुपए

> दोनों का कुल खर्च 20 + 45 = 65 रुपए

> यानी करीब 65 रुपए में 2 साल के लिए रिफिल का लिक्विड तैयार हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...