Skip to main content

दुनिया को कोराना का 'करंट' देने वाला चीन नहीं सुधरेगा, वुहान में फिर शुरू हुई चमगादड़ों की बिक्री


कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है. चीन के वुहान प्रांत से निकला यह वायरस दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में तबाही मचा रहा है. वहीं अब चीन ने इस वायरस के संक्रमण पर काबू पा लिया है. लेकिन चीन है कि मानता नहीं. चीन के वुहान प्रांत में फिर से जानवरों के बाजार शुरू हो गए हैं. इन बाजारों में कुत्ते, बिल्ली और चमगादड़ के मांस की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. वो भी बिना किसी सुरक्षा के.

माना जाता है कि तीन महीने पहले वुहान में इसी तरह की एक मीट मार्केट से कोरोना वायरस इंसानों में फैला था. यह वायरस पैंगोलिन से चमगादड़ के रास्‍ते कोरोनावायरस इंसान के शरीर में प्रवेश कर गया.

चीन के वुहान से निकलकर यह वायरस इटली पहुंचा और अब पूरे यूरोप को अपनी जद में ले चुका है. अमेरिका भी इसकी चपेट में हैं. अमेरिका का न्यूयॉर्क नया वुहान बनता जा रहा है. अमेरिका में करीब डेढ़ लाख कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. अब तक 33 हजार लोग इस वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं. विश्व की अर्थव्यस्था आईसीयू में पहुंच गई है.

खूब बिक रहे हैं चमगादड़
चीन के बाज़ारों में फिर से चमगादड़ों को फिर से बेचा जाने लगा है. चमगादड़ के अलावा, कुत्ते, बिल्ली, बिच्‍छू और अन्‍य जानवरों के मांस की बिक्री जोरों पर है. चीन ने देशभर में लॉकडाउन हटा लिया है. चीन की सरकार लोगों को बाजार में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि अर्थव्‍यवस्‍था को बूस्ट किया जा सके.

पिछले तीन माह से बंद था मार्केट
वुहान में जानवरों का बाजार पिछले तीन माह से बंद था. जनवरी में इसे बंद किया गया था. चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर को 23 जनवरी को लॉकडाउन किया गया. सभी फ्लाइट, ट्रेन, बस सर्विस बंद कर दी गई थीं.

हाईवे पर जाने के रास्ते भी बंद किए गए. सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी, व्यापारिक संस्थान को बंद किया गया था. एक व्यक्ति को हर तीन दिन में राशन के लिए बाहर जाने की परमीशन दी. बुज़ुर्गों और बीमार लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे. वुहान में जीवन पटरी पर लौट रहा है. वुहान और हुबेई के लोग पिछले तीन माह से घरों में कैद थे. अब वहां के बाजारों में चहल-पहल नजर आने लगी है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...