Skip to main content

गंभीर से गंभीर सिर दर्द से भी छुटकारा दिला सकता है घरेलू उपाय




आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से परेशान रहते हैं। कभी-कभी तनाव के कारण सिर में तेज दर्द होने लगता है। सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई बार लोग कभी-कभी दर्द निवारक गोलियों का सेवन करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें की ये दर्द निवारक गोलियां हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती हैं।

सिर दर्द और तनाव में करें ये इलाज:

# एलोवेरा के इस्तेमाल से सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो किसी भी दर्द और सूजन को दूर करने में सहायक होते हैं।

# अगर आपके सिर में दर्द हो रहा है, तो एक कटोरे में आधा चम्मच एलोवेरा जेल ले ले। अब इसमें एक चुटकी हल्दी, दो बूँद लौंग का तेल और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।

# अब इस पेस्ट को अपने सर पर लगा कर रिलैक्स होकर लेट जाएँ। थोड़ी ही देर में आपके सिर का दर्द गायब हो जाएगा।

Comments