Skip to main content

लॉकडाउन: अब रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए करना पड़ेगा इतने दिन का इंतजार

लॉकडाउन: अब रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए करना पड़ेगा इतने दिन का इंतजार
 देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद भी कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल है, जिनमे से एक सवाल रसोई गैस की सप्लाई को लेकर भी है। ऐसे में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर एक बड़ी जरुरी आई है।

दरअसल लोग घबराकर ज्यादा सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं। इसलिए कंपनियों ने बुकिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए दूसरे सिलिंडर की बुकिंग कम से कम 15 के बाद कर दी है। इसलिए सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने की अपील की है।

आईओसी ने कहा है कि अब 15 दिन के अंतर पर ही ग्राहकों द्वारा रसोई गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस संदर्भ में आईओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने गैस सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए अपने प्लांट पूरी क्षमता पर चलाने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले संजीव सिंह ने कहा था कि, "भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। भारत के पास तीन सप्ताह के लॉकडाउन की अवधि के आगे बढ़ने के बाद भी पर्याप्त स्टॉक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) है। सभी प्लांट्स और सप्लाई स्थान पूरी तरह से चालू हैं। ऐसे में ग्राहकों को घबराकर एलपीजी की बुकिंग नहीं करानी चाहिए और न ही उन्हें स्टॉक करना चाहिए।"

बता दें कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, उसी दिन आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह के पिता का निधन हुआ था, लेकिन इस शोक के बावजूद वह ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे के भीतर काम पर लौट आए। उन्होंने कर्तव्य के लिए अपने व्यक्तिगत नुकसान को अलग रखा।

गौरतलब है कि देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद भी कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना वायरस संक्रमण ने प्रशासन और लोगों की नींद उड़ा रखी है। संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में 135 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 11 सौ को पार कर गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...