
हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने किया एक बड़ा ऐलान । पूरे देश में किया गया 21 दिनों का लॉक डाउन। अब 14 अप्रैल तक घर से बाहर निकलने पर हुई पाबंदी। पर इस ऐलान के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है, कि क्या बढ़ाया जा सकता है लॉक डाउन का समय? तो आइए देते हैं आपके सवालों का जवाब। क्या बढ़ सकता है लॉक डाउन का समय? ये इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है या घट रही है। भारत सरकार पूरी कोशिश कर रही है इस कोरोना संक्रमण को तीसरे फेस में जाने से पहले ही रोक दें। अगर हम इसको रोना वायरस के मोड ऑफ ट्रांसमिशन को रोकने में सफल हुए तो लॉक डाउन ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा लेकिन अगर हम इसमें असफल हुए तो लॉकडाउन का समय बढ़ाया जा सकता है।
क्या है इन 21 दिनों के लॉक डाउन का महत्व?

वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस के इनक्यूबेशन पीरियड का समय 14 दिन का होता है। 14 दिन खत्म होने के बाद यह वायरस अपने लक्षण दिखाना शुरू कर देता है और 5 - 7 दिन तक इस वायरस के फैलने का खतरा रहता है। इसलिए सरकार ने 21 दिनों के लॉक डाउन का ऐलान किया है ताकि कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का पता चल सके और जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा सके। इस योगदान की मदद से हम कोरोनावायरस के मूड ऑफ ट्रांसमिशन को तोड़ सकते हैं।
Comments
Post a Comment