Skip to main content

जल्दी करें, आज से दो दिन बाद बंद हो जाएंगी LIC की ये 19 पॉलिसी


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी की 19 बीमा पॉलिसी बंद हो रही हैं। यह सभी पॉलिसी आज से दो दिन बाद आनी 31 जनवरी को बंद हो जाएंगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने लिंक्ड और नॉन लिक्ड जीवन बीमा पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइंस तैयार की हैं। इरडा ने सभी बीमा कंपनियों से साफ कर दिया है कि अब वो अपनी पॉलिसी नई गाइडलाइंस के साथ तैयार करना शुरू करें। जिसके तहत बीमा कंपनियों को अपनी पुरानी गाइडलाइन के तहत तैयार पॉलिसी को बंद करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार नई गाइडलाइंस सामने आने के बाद लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) को अपनी 19 पॉलिसी को बंद करना पड़ रहा है। जिसमें नॉन लिंक्ड और यूनिट लिंक्ड इंडीविजुअल पॉलिसी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार एलआईसी की ओर से अपने सभी एजेंट्स को 31 जनवरी 2020 से बंद होने वाली बीमा पॉलिसी की सूची जारी कर दी है। कोई भी एलआईसी एजेंट 31 जनवरी के बाद इन पॉलिसी की बिक्री नहीं कर सकेगा। अगर कोई एजेंट इन पॉलिसी को 31 जनवरी तक बेच देता है तो ग्राहकों को इनके लाभ पहले की तरह मिलते रहेंगे। नई गाइडलाइंस लागू के बावजूद पुरानी पॉलिसियों के प्रीमियम और बेनेफिट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इरडा ने 3 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि नई गाइडलाइंस को लागू करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी। अब नई गाइडलाइंस 1 फरवरी 2020 से लागू हो जाएंगी। पहले नई गाइडलाइंस 1 दिसंबर 2019 से लागू होनी थी। बीमा कंपनियां 29 फरवरी 2020 के बाद नए बीमा उत्पाद लांच कर सकती हैं।

ये पॉलिसी होने जा रही हैं पूरी तरह से बंद
1. नॉन लिंक्ड इंडीविजुअल पॉलिसी
- प्लान नंबर 814: न्यू एंडोमेंट प्लान
- प्लान नंबर 815: न्यू जीवन आनंद
- प्लान नंबर 817: सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
- प्लान नंबर 820: नई मनी बैक योजना
- प्लान नंबर 822: अनमोल जीवन 2
- प्लान नंबर 830: लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
- प्लान नंबर 832: न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान
- प्लान नंबर 833: जीवन लक्ष्य
- प्लान नंबर 834: जीवन तरुण
- प्लान नंबर 836: जीवन लाभ
- प्लान नंबर 839: भाग्य लक्ष्मी
- प्लान नंबर 840: न्यू जीवन मंगल
- प्लान नंबर 843: आधार स्तंभ
- प्लान नंबर 844: आधार शिल्प
- प्लान नंबर 845: जीवन उमंग
- प्लान नंबर 847: जीवन शिरोमणि
- प्लान नंबर 848: बीमा श्री
- प्लान नंबर 851: माइक्रो बचत

2. यूनिट लिंक्ड इंडीविजुअल पॉलिसी
- प्लान नंबर 835: न्यू एंडोमेंट प्लस

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...