Skip to main content

कब तक बचेंगे निर्भया के दरिंदे, जानिए अभी भी कितने कानूनी विकल्प हैं बाकी

निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर से टल गई है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी है. निर्भया के सभी दोषियों को एक फरवरी को फांसी दी जानी थी. पहली बार निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसको टाल दिया गया था और एक फरवरी को फांसी देने की तारीख निर्धारित की गई थी.


शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट के जज धर्मेंद्र राणा ने निर्भया के दोषी मुकेश, पवन, विनय और अक्षय की फांसी पर महज साढ़े 12 घंटे पहले रोक लगाई है. निर्भया के दोषियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका लंबित होने की दलील देते हुए फांसी पर रोक लगाने की मांग की थी. निर्भया के दोषी विनय, पवन और अक्षय की तरफ से वकील ए. पी. सिंह ने पैरवी की. वकील ए. पी. सिंह ने कोर्ट में दलील दी थी कि निर्भया के दोषियों के पास अभी कानूनी विकल्प बचे हुए हैं. लिहाजा इनकी फांसी पर रोक लगाई जाए.

इसके अलावा निर्भया के दोषी मुकेश के वकील वृंद ग्रोवर ने एक और अर्जी लगाकर सजा पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि मुकेश बिना किसी देरी के कानूनी उपायों का पालन कर रहा है. उन्होंने जेल के नियम संख्या 868 का हवाला देते हुए कहा कि सभी दोषियों को एक ही अदालत ने एक ही अपराध का दोषी पाया है, इसलिए सजा अलग-अलग नहीं दी जा सकती है.

वहीं, निर्भया की मां आशा देवी दोषियों की फांसी में हो रही देरी में साजिश देखती हैं. शुक्रवार को दोषियों की फांसी टलने से उनको करारा झटका लगा. दूसरी तरफ दोषियों के वकील फांसी टलने के फैसले से खुश हैं.

अभी निर्भया के दोषियों के पास कितने विकल्प हैं बाकी?

निर्भया के चारो दोषियों की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है. इसके अलावा दोषी विनय, मुकेश और अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन भी खारिज हो चुकी है. अब सिर्फ पवन के पास ही क्यूरेटिव पिटीशन फाइल करने का विकल्प बचा है. सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के बाद अक्षय और पवन के पास राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका का विकल्प होगा.

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका को खारिज कर चुके हैं, जबकि विनय की दया याचिका लंबित है. मुकेश ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी मुकेश की इस याचिका को भी खारिज कर दिया है.

अब निर्भया के दोषी मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं. हालांकि दूसरे दोषियों के कानूनी विकल्प खत्म होने तक उसकी फांसी भी रुकी रह सकती है, क्योंकि चारो दोषियों को एक साथ फांसी दी जाएगी. जब तक निर्भया के सभी दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज नहीं हो जाती है और राष्ट्रपति दया याचिका खारिज नहीं कर देते हैं, तब तक निर्भया के दोषियों के पास फांसी से बचने का कानूनी विकल्प बना रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...