Skip to main content

इस मशहूर हस्ती का हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ निधन, पूरे बॉलीवुड में दौड़ पड़ी शोक की लहर

नमस्कार, दुनिया के लिए सफल इंसानों की बहुत कीमत होती है। जब भी किसी बेहद कामयाब इंसान का निधन होता है तब पूरी दुनिया शोक में डूब जाती है। रविवार के दिन एक ऐसे ही विश्व-प्रख्यात बास्केटबॉल प्लेयर 'कोबे ब्रायंट' और उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना का हेलीकॉपर क्रैश में निधन हो गया।



उस वक़्त आसमान में घना कोहरा था जिसके चलते बचाव दल को क्रैश साइट तक पहुँचने में देरी हो गयी। कैलिफोर्निया में हुए इस क्रैश में कुल 9 लोगों की जान गयी। कोबे की मृत्यु ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है। इस हादसे की वजह से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कोबे के अकल्पित निधन पर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने शोक जताया है। 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' में दिया मिर्ज़ा इस हादसे का ज़िक्र करते हुए भावुक हो गयीं और रोने लगीं।



ऋषि कपूर ने भी कोबे की याद में रणबीर और कोबे की एक तस्वीर शेयर की। अक्षय ने कोबे के निधन पर अत्यंत शोक जताते हुए बताया कि अक्षय की भतीजी कोबे को देखकर ही बास्केटबॉल खेलने के लिए उत्साहित हुई थी, अक्षय ने कामना की कि स्वर्ग में कोबे और उनकी बेटी जियाना एक-दूसरे का सहारा बनें।



वहीं रणवीर सिंह कोबे के अनपेक्षित निधन पर शोक में डूब गए और 'आरआईपी' लिखते हुए कोबे की तस्वीर शेयर की। कोबे की मृत्यु से अर्जुन कपूर को भी धक्का लगा है, अर्जुन की जिंदगी के प्रति विचार ही बदल गए हैं, उन्होनें जिंदगी को 'अस्थिर' एवं 'निराधार' बता दिया है।

कोबे की मृत्यु ने सारी दुनिया को उदासीन अचंभा के गहरे समुद्र में धकेल दिया है। आप कोबे, जियाना और बाकी 7 लोगों की आत्मा की शांति के लिए कमैंट्स में 'RIP' ज़रूर लिखें।

Comments