हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। मानसून के इस रूप का कहर टूटा है सूबे के कांगड़ा जिले पर। जहां बादल फटने से भारी तबाही मची है। नाले उफान पर आ गए हैं जो अपने साथ गाड़ियों, मकानों, पेड़ों और पुलों समेत कई सारी चीजों को बहाकर ले जा रहे हैं। इसके ढेरों वीडियोज सामने आए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। पर्यटन स्थल भागसू नाग में कई वाहन बह गए हैं। मंडी पठानकोट हाईवे पर राजोल में गज खड्ड पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पुलिस तैनात कर दी गई है व वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन संपर्क मार्गों पर ल्हासे गिरने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। बाढ़ की वजह से भागसू नाग में छोटा नाला ओवरफ्लो हो गया। पानी बढ़ने की वजह से नाला विकराल नदी में तब्दील हो गया। नाले के पास मौजूद होटलों को भी बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। वहीं वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि रविवार देर रात से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश...