Skip to main content

आ रहा है सावन का पहला सोमवार व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री और विधि

 सावन मास के सोमवार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा कर शुभ फल प्राप्त किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें और पूजन सामग्री क्या है?


कालों के काल महादेव के भक्त बड़ी संख्या में उनकी आराधना करते हैं. हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे अधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक माना जाता है. भगवान शिव (Lord Shiva) को पूजने के लिए वैसे तो हर दिन किसी अवसर से कम नहीं, परंतु बात सावन मास के सोमवार की हो, तो यह मौका सर्वोत्तम माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह से पूजा अर्चना करते हैं. सावन मास के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें सावन सोमवार व्रत की पूजन सामग्री और पूजा की विधि बता रहे हैं, जिससे हम भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते हैं.

सावन सोमवार व्रत 2022 पूजा सामग्रीफूल, पंच फल, पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी2- दक्षिणा, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र3- पूजा के बर्तन, कुश आसन, दही, शुद्ध देशी घी4- शहद, आम्र मंजरी, मदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध5- कपूर, धूप, दीप, रूई, गंध रोली, मौली, जनेऊ, पंच मिष्ठान्न6- बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, मलयागिरी चंदन7- शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री


सावन सोमवार व्रत-पूजा विधि

सावन मास के सोमवार को व्रत और भगवान शिव माता पार्वती की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठ जाएं. स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान शिव के समक्ष कुश वाले आसन पर बैठ जाएं. अब भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. इसके बाद माता पार्वती और नंदी का गंगा जल या दूध से स्नान करें.


अब भगवान का पंचामृत से रुद्राभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आलू, चावल, चंदन और भांग चढ़ाएं. इन सबके बाद भगवान भोलेनाथ माता पार्वती और भगवान गणेश को चंदन का तिलक लगाएं.


इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश को घी-शक्कर का भोग लगाकर धूप-दीप दिखाकर उनकी आरती करें. अब पूरे दिन के लिए फलाहार कर भगवान शिव का स्मरण करें.











Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

कभी अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज कर रही थी यह अभिनेत्री, अब बदल गई है पूरी तरह

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां है, जो अपनी खूबसूरती की वजह से बॉलीवुड पर राज करती थी और आज उनको पहचानना काफी मुश्किल हो गया है। तो चलिए जानते है उनके बारे में। हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे है उस अभिनेत्री का नाम है रीना रॉय। रीना रॉय 70 और 80 के दशक की एक खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री थी। नागिन, जानी दुश्मन और अन्धा कानून जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली रीना रॉय ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। आपको बता दें की रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की और बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था। लेकिन उनकी शादी कामियाब नहि हो पाई। रीना रॉय पहले से काफी अलग दिख रही है। वो आजकल मीडिया से दूर रहना पसंद करती है।जानकारी के लिए बता दें की फिल्म जरुरत से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा ? यह हमें नीचे कमेंट करके जरुर बताएं और आर्टिकल पसंद आये तो लाइक और शेयर जरुर करें।