Skip to main content

सावन में तुलसी के साथ इन पवित्र पौधों को लगाएं, बरसेगी भगवान शिव की कृपा!

 


Lord Shiva Worship Tips In Sawan By Following These Vastu Tips In Hindi

तुलसी के पवित्र पौधे का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है और शास्त्रों में भी इसका उल्लेख किया गया है. माना जाता है कि इसका संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से है. ज्योतिष शास्त्र ही नहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी (Tulsi plant) के पौधे का महत्व बताया गया है. वास्तु के अनुसार इस पवित्र पौधे को घर में व्यवस्थित करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है. घर की तरफ आने वाली नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और पॉजिटिव माहौल बना रहता है. वास्तु के अनुसार इसके साथ कई दूसरे पौधे लगाकर भी घर में सुख एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है. माना जाता है कि सावन माह में शिव-पार्वती के साथ तुलसी के पौधे की पूजा एवं पाठ का प्रावधान होता है.

आप सावन (Sawan 2022) में वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करके धन की कमी समेत जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन में आप तुलसी के साथ किन अन्य पौधों को लगाकर घर की सुख-शांति को बनाए रख सकते हैं. जानें इनके बारे में…

तुलसी और शमी का पौधा

आप घर में सावन के दौरान तुलसी के साथ शमी का पौधा भी रख सकते हैं. सनातन धर्म में इन दोनों पौधों को बहुत पवित्र बताया गया है और इनकी पूजा करके जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. कहते हैं कि शमी के पौधे क संबंध भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री राम से है. भगवान राम ने लंका पर आक्रमण से पहले इस पवित्र पौधे की पूजा की थी. वहीं पांडवों ने अपने शस्त्र छुपाने के लिए इस पौधे की मदद ली थी. सावन में इन दोनों पौधों को घर में लगाएं और नियमित रूप से पूजा पाठ करें. ध्यान रहे कि आपको इन्हें उत्तर दिशा में ही लगाना है.

धतूरे और तुलसी का पौधा

कहते हैं कि धतूरे के पौधे का संबंध भगवान शिव से होता है और तुलसी के पौधे के साथ इसे लगाकर उनकी कृपा हासिल करने में आपको बहुत मदद मिल सकती है. तुलसी के साथ धतूरे का पौधा लगाने से घर में बनी हुई नेगेटिव एनर्जी दूर होती है. साथ ही सुख एवं समृद्धि भरा माहौल बना रहता है. तुलसी के साथ अगर धतूरे का पौधा लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए खास दिन को चुनें. भले ही तुलसी के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाए, लेकिन आपको धतूरे का पौधा घर में सोमवार के दिन लगाना चाहिए.

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...