Skip to main content

Posts

हिमाचल: बादल फटा-नाला उफान पर; मलबा पसरा-गाडियां बहीं- देखें बारिश की तबाही के वीडियो

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। मानसून के इस रूप का कहर टूटा है सूबे के कांगड़ा जिले पर। जहां बादल फटने से भारी तबाही मची है। नाले उफान पर आ गए हैं जो अपने साथ गाड़ियों, मकानों, पेड़ों और पुलों समेत कई सारी चीजों को बहाकर ले जा रहे हैं। इसके ढेरों वीडियोज सामने आए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।  पर्यटन स्‍थल भागसू नाग में कई वाहन बह गए हैं। मंडी पठानकोट हाईवे पर राजोल में गज खड्ड पर बना पुल क्षतिग्रस्‍त हो गया है। यहां पुलिस तैनात कर दी गई है व वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन संपर्क मार्गों पर ल्‍हासे गिरने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। बाढ़ की वजह से भागसू नाग में छोटा नाला ओवरफ्लो हो गया। पानी बढ़ने की वजह से नाला विकराल नदी में तब्दील हो गया। नाले के पास मौजूद होटलों को भी बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। वहीं वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि रविवार देर रात से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश...

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 5 की मौत, 14 अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने से 5 की मौत हो गई है. यह घटना दोपहर 12 बजकर 42 मिनट की बताई जा रही है. दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक दीवार अंडर कंस्ट्रक्शन थी. बता दें कि 5 हजार गज के प्लॉट पर गोदाम बन रहा था तभी अचानक से एक दीवार ढह गई, जिसमें 12 से 15 लोग दब गए. कुछ लोगों को निकाल लिया गया है तो 5 की मौत बताई जा रही है. 14 लोगों को कराया गया अस्पताल में भर्ती इस हादसे के बाद 14 लोगों को राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 5 की मौत हो गई 2 गंभीर रूप से घायल हैं और 7 को मामूली चोट आई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहा है. सीएम केजरीवाल ने जताया दुख वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ है. जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है. मैं खुद भी राहत कार्य पर नजर रखे हूं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि दिवंगत आत्मओं की शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

बरेली में बंदरों का आतंक, छत पर टहल पिता से छीने मासूम बच्चे को तीन मंजिले से नीचे फेंका

बरेली में बंदरों के झुंड ने 4 माह के बच्चे की जान ले ली। गर्मी के कारण पिता अपने मासूम बच्चे को छत पर गोद में लेकर टहल रहे थे। अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके बेटे को छीना और हवा में उछाल दिया। तीन मंजिल से नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुनका गांव में निवासी निर्देश उपाध्याय किसान हैं। गर्मी की वजह से शाम को बेटे को गोद में लेकर छत पर चले जाते थे। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे बेटे और पत्नी स्वाति के साथ टहल रहे थे। अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। उन्होंने आवाज लगाकर भगाने का प्रयास किया। इतने में कुछ बंदरों ने स्वाति पर हमला कर दिया। वह बचकर नीचे भाग गई। कुछ बंदरों ने निर्देश को घेर लिया। बेटा उनकी गोद से छीन लिया और नीचे फेंक दिया। कुछ ही मिनट में निर्देश और स्वाति का बेटा हमेशा के लिए दुनिया से चला गया।       इससे पूर्व गौरव की बेटी अंजलि ,मुनीश की बेटी सृष्टि सहित पूनम ,शुभम,सौभ्या आदि पर भी हमला कर काट दिया था। मामले में एसडीएम मीरगंज डॉ वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि रविवार को राजस्व टीम भेजकर स्थिति का आंकलन कराएंगे...

MP के धार में पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में गिरी रोडवेज़ बस, 13 की मौत, 15 बचाए गए

  राहत और बचाव कार्य जारी है.अब तक 15 लोगों को बचाया गया है जबकि 13 शव बरामद कर लिए गए हैं. बस में लगभग 40 लोग सवार थे. मध्य प्रदेश के धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ने के बाद नर्मदा नदी में गिर गई. अब तक 15 लोगों को बचाया गया है जबकि 13 शव बरामद कर लिए गए हैं. बस में लगभग 40 लोग सवार थे. राहत और बचाव कार्य जारी है.बारिश के बीच उफनती नदी से बस को निकाल लिया गया है. बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा 4-4 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है.  

गेहूं, आटा, मैदा व चावल आज से महंगे, विरोध में व्यापारी लामबंद

आम आदमी के लिए बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने अनाज, आटा, शहद, चावल समेत कई अनब्रांडेड खाद्य वस्तुओं पर 5 से 12 फीसदी जीएसटी लगा दिया है। नई दरें सोमवार यानी 18 जुलाई से लागू होंगी। यानी आम आदमी के घर का बजट फिर बिगड़ने वाला है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, कृषि उत्पादों जैसे गेहूं का आटा, अन्य अनाज, दालें, पनीर, लस्सी, छाछ, पैकेज्ड दही, शहद, पापड़, खाद्यान्न, मांस और मछली (फ्रोजन को छोड़कर), मुरमुरे और गुड़ जैसे उत्पादाें पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लागू हाेगा। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब अनाज पर टैक्स लगाया गया है। अब सोमवार से आटा करीब 120 व चावल 300-400 रु. क्विंटल महंगा हो जाएगा। भारतीय उद्याेग व्यापार संघ के आह्वान पर शनिवार काे नागौर व मेड़ता की धानमंडी बंद रही थी। निर्णय के बाद आज से खाद्यान्न, व्यापार सब महंगा 1. पैक किया हुआ आटा, पैकिंग दालें, पैकिंग अनाज, शहद, पापड़, चावल, खाद्यान्न पदार्थ, गुड़ पर अब 5 फीसदी जीएसटी देना हाेगा। 2. टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क महंगे होंगे, क्योंकि इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले नहीं लगता था। 3. अस्पताल में 5 हजार ...

आज से महंगाई पर जीएसटी का बोझ, आम आदमी की जेब होगी ढीली

जीएसटी काउंसिल की बैठक में दूध के प्रोडक्ट को पहली बार जीएसटी के दायरे में शामिल करने का फैसला किया गया था। बैठक में टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर 5 प्रतिशत लगाने का फैसला हुआ है। इतना ही नहीं अनब्रांडेड प्री-पैकेज्ड और प्री लेबल आटा और दाल पर भी जीएसटी लगेगी। आइटस रेट जीएसटी के बाद रेट आटा 1400 1400 3 ५ त्न = १४७० दही 200 २००3 ५ त्न = २१० चावल 3000 ३०००3 ५ त्न = ३१५० नोट: जीएसटी लगने के बाद का रेट इन पर पर भी 12 से 18 प्रतिशत जीएसटी आइटम्स पहले अब जीएसटी एलईडी लाइट्स 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत एलईडी लैंप्स 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत ब्लेड 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत पेपर कैंची 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत पेंसिल-शार्पनर 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत चम्मच 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत कांटे वाले चम्मच 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत स्किमर्स और केक सर्विस 12 प्रतिशत 18 प्रतिशत महंगे हुए इलाज, होटल भी महंगे हॉस्पिटल द्वारा 5000 रुपए प्रतिदिन से अधिक का रूम उपलब्ध कराया जाता है तो उस पर 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी देनी होगी। इसमें आईसीयू, आईसीसीयू, एनआईसीयू के रूम पर छूट लागू रहेगी। ऐसे में पेशेंट्स की ज...

आ रहा है सावन का पहला सोमवार व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री और विधि

  सावन मास के सोमवार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा कर शुभ फल प्राप्त किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें और पूजन सामग्री क्या है? कालों के काल महादेव के भक्त बड़ी संख्या में उनकी आराधना करते हैं. हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे अधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक माना जाता है. भगवान शिव (Lord Shiva) को पूजने के लिए वैसे तो हर दिन किसी अवसर से कम नहीं, परंतु बात सावन मास के सोमवार की हो, तो यह मौका सर्वोत्तम माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह से पूजा अर्चना करते हैं. सावन मास के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें सावन सोमवार व्रत की पूजन सामग्री और पूजा की विधि बता रहे हैं, जिससे हम भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते हैं. सावन सोमवार व्रत 2022 पूजा सामग्रीफूल, पंच फल, पंच मेवा, रत्न, सोना...

घाघरा नदी से निकला 53 किलो का चांदी का शिवलिंग, पूजा करने उमड़ी लोगों की भीड़

उत्तर प्रदेश के मऊ इलाके में घाघरा नदी में एक चांदी का शिवलिंग मिला है। एक युवक ने जैसे ही बताया कि उसे घाघरा नदी में अचानक से 53 किलो के चांदी का शिवलिंग मिला है तो वैसे ही यह खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों को इस बारे में पता चला तो वह इसके दर्शन के लिए आने लगे और शिवलिंग थाने तक पहुंच गया। लोग थाने में भी शिवलिंग की पूजा करने के लिए इकट्ठा हो गए। एसपी ने कही ये बात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जांच एंजेसियों को इस शिवलिंग के बारे में सूचना दे दी गई है और जांच के बाद लोगों को शिवलिंग सौंप दिया जाएगा।मऊ के एसपी अविनाश पांडे ने बताया, 'कुछ लोगों ने घाघरा नदी में एक चमकती हुई वस्तु देखी। वस्तु को बाहर निकालने पर पता चला कि यह एक शिवलिंग है, इसे थाने के मलखाने में सम्मानपूर्वक रखा गया है। विशेष एजेंसियों से इसकी जांच कराई जाएगी।' पुलिस अधीक्षक ने आगे बताय,  'लोगों के सामने ही ज्वेलर्स को बुलाकर शिवलिंग का वजन कराया जा रहा है। विशेषज्ञ एजेंसियों से जांच करा कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि यह शिवलिंग किस क्षेत्र का है और इसके पीछे क्य...

LIC की बेस्ट स्कीम, 30 रुपये खर्च करके मिल रहा है लाखों का फायदा, लाभ उठाने के लिए फटाफट जुड़ें

  नई दिल्ली: LIC: आज के समय हर व्यक्ति अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करता है और वह उम्मीद करता है कि उनका पैसा भी सुरक्षित रहे और अधिक फायदा मिले।वैसे अक्सर कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो निवेश तो करवाती हैं लेकिन बाद पैसा लेकर भाग जाती हैं, जिससे लोगों का पैसा डूब जाता है। वहीं कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जहां पैसा निवेश करने पर आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा और ज्यादा फायदा मिलेगा। अब ऐसी ही एलआईसी (LIC) कंपनी है। देखा जाए तो एलआईसी (LIC) देश की जानी-मानी बीमा कंपनी है। देश के लाखों-करोड़ों इस पर भरोसा करते हैं। वहीं एलआईसी (LIC) बीमा कंपनी भी लोगों के अलग-अलग फायदेमंद पॉलिसी लाती रहती है। एलआईसी (LIC) आए दिन नई-नई पॉलिसी लाती रहती है, जिससे लोगों के जीवन और भविष्य में सुधार किया जा सके। एलआईसी (LIC) ऐसी ही एक स्कीम लाई है जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। एलआईसी (LIC) की नई पॉलिसी के बारे में जानकारी: एलआईसी (LIC) की इस पॉलिसी से जुड़ने के लिए आपकी उम्र 8 साल से 55 साल के बीच में होनी चाहिए। इस पॉलिसी में कम से कम 70000 रुपये और ...

एलपीजी सिलेंडर से मिली आजादी, अब सूरज की धूप से पकेगा खाना, इतनी कीमत में आप भी लाएं घर

  नई दिल्लीः अब बूढ़ी अम्मा को खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मार्केट में दूसरा तरीका आ गया है। आप अब आसानी से सोलर चूल्हे पर खाना बना सकते हैं, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को सिलेंडर पर बढ़ती महंगाई से निजात के तौर पर देखा जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बहुत ऊपर चल रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब का बजट बिगड़ा हुआ है, लेकिन सोलर चूल्हा महंगाई में बरदान साबित हो सकता है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन कंपनी ने एक रिचार्जेबल और इंडोर कुकिंग चूल्हा लॉन्च कर दिया है। इसका नाम सूर्य नूतन दिया गया है। सोलर चूल्हा हरदीप सिंह पूरी ने किया लॉन्च अपने आवास पर केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पूरी एक समारोह का आयोजन किया सोलर चूल्हे पर तीन तरह का भोजन बनाया गया। भारत की शीर्ष तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के निदेशक एसएसवी राजकुमार ने बताया कि यह स्टोव, सौलर कुकर से अलग है। इसे सूर्य की धूप में रखने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सोलर कुकिंग स्टोव को इंडियन ऑयल फरीदाबाद के अनुसंधान एवं विकास विभाग द्वारा विकसित किया गया है। यह घ...

सरकार ने लोगों को दी खुशखबरी, पक्के घर के लिए जल्द करें आवेदन

  नई दिल्ली।PM Awas Yojana: आपको बता दें कि पीएम आवास योजना एक केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना में देश के कमजोर और मध्यवर्गीय लोगों को रहने के लिए घर दिया जाता है। इसके साथ ही इसके लिए सरकार की ओर से बैंक लोन पर सब्सिडी भी दी जाती है। ताकि उन्हें सस्ते दर पर मकान में जाए। पीएम आवास योजना में लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस योजना को 2024 तक के लिए लागू रखने का एक फैसला किया गया था। इसके साथ ही इसके अंतर्गत केवल पीएम आवास योजना ग्रामीण की अवधि को बढ़ाया गया है इससे अब ग्रामीण इलाकों में रह रहे लाखों लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सकेगा। योजना में 95 लाख घरों का होगा निर्माण आपको बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2.95 करोड़ पक्के मकान आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है. लेकिन अभी तक इस योजना के तहत 2 करोड़ पक्के मकान ही बन पाए हैं। शेष 95 लाख घरों का निर्माण अभी बाकी है। ऐसे में इस योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा पीएम आवास योजना की गति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचे हुए मकानों का काम पूरा करने के बाद जल्द ह...

HBD RAVI KISHAN: आज सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का 53 वां जन्मदिन है, रवि किशन की ये 5 फिल्मे जिनमे निभाए धांसू रोल

  HBD RAVI KISHAN: आज सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का 53 वां जन्मदिन है, रवि किशन की ये 5 फिल्मे जिनमे निभाए धांसू रोल लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन आज 53 साल के हो गए। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे और पले-बढ़े रवि किशन ने अपने करियर के दौरान कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर मनोरंजन उद्योग में खुद के लिए एक जगह बनाई है और आज वह एक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता, एक टेलीविजन व्यक्तित्व हैं और वर्तमान में एक सदस्य के रूप में कार्य करते हैं। संसद, लोकसभा गोरखपुर से। उनके विशेष दिन पर, कई भोजपुरी सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रवि किशन सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करते नजर आते है. रवि किशन ने इन सभी फिल्म इंडस्ट्री 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. यहां आज हम आपको रवि किशन की 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी से सबका दिल दीत लिया था

रुद्र का प्रसाद कहलाता है रुद्राक्ष, सावन में पहनने या पूजा करने से पहले जान लें इससे जुड़े सारे नियम

  शिव   की साधना के लिए सबसे शुभ और शीघ्र फलदायी माना जाने वाला श्रावण मास  (Shravan Month)  14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. सावन के इस पावन मास में भोले के भक्त तमाम तरह की पूजा के माध्यम से उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. शिव  (Shiva)  भक्ति के लिए समर्पित सावन के महीने में शिव पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाली तमाम तरह की चीजों में रुद्राक्ष  (Rudraksha)  का विशेष महत्व है. मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है. रुद्र का प्रसाद माने जाने वाले रुद्राक्ष के माध्यम से कैसे शिव पूजन करें? इसे प्रसाद के रूप में धारण करने का क्या धार्मिक और ज्योतिषीय  ( Astrology )  लाभ होता है, आइए इसे विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं. रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा में प्रयोग किए जाने वाले रुद्राक्ष को अत्यंत ही पवित्र और पूजनीय बीज माना गया है. महादेव का महाप्रसाद माने जाने वाले रुद्राक्ष के बारे में मान्यता है कि जो कोई व्यक्ति शिव पूजा में इसका प्रयोग करता है, उसे महादेव शीघ्र ही प...

सावन में तुलसी के साथ इन पवित्र पौधों को लगाएं, बरसेगी भगवान शिव की कृपा!

  तुलसी के पवित्र पौधे का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है और शास्त्रों में भी इसका उल्लेख किया गया है. माना जाता है कि इसका संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से है. ज्योतिष शास्त्र ही नहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी  ( Tulsi plant )  के पौधे का महत्व बताया गया है. वास्तु के अनुसार इस पवित्र पौधे को घर में व्यवस्थित करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है. घर की तरफ आने वाली नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और पॉजिटिव माहौल बना रहता है. वास्तु के अनुसार इसके साथ कई दूसरे पौधे लगाकर भी घर में सुख एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है. माना जाता है कि सावन माह में शिव-पार्वती के साथ तुलसी के पौधे की पूजा एवं पाठ का प्रावधान होता है. आप सावन  (Sawan 2022)  में वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करके धन की कमी समेत जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन में आप तुलसी के साथ किन अन्य पौधों को लगाकर घर की सुख-शांति को बनाए रख सकते हैं. जानें इनके बारे में… तुलसी और शमी का पौधा आप घर में सावन के दौरान तुलसी के साथ शमी का पौधा भी रख ...

शिवजी को प्रसन्न करने का आसान तरीका है रुद्राभिषेक, सावन के महीने में एक बार जरूर करें

  सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. कहा जाता है कि इसी माह में भगवान शिव और माता पार्वती ( Lord Shiva and Mata Parvati ) का मिलन हुआ था. इस कारण से भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है. कहा जाता है कि सावन के महीने में शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव ( Lord Shiva ) की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. उन्हें प्रसन्न करने के लिए तमाम हिस्सों में शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं. तमाम तरह के यज्ञ और अनुष्ठान किए जाते हैं. अगर आप भी ​विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और लंबे समय से इनसे बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं, तो इस बार सावन के महीने में रुद्राभिषेक जरूर करें. रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं. यहां जानिए रुद्राभिषेक करने के फायदे. सावन का हर दिन रुद्राभिषेक के लिए शुभ है रुद्राभिषेक का मतलब होता है रुद्र यानी शिव का अभिषेक. ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र की मानें तो सावन के सारे दिन बेहद ​शुभ होते है. इन दिनों में आप किसी भी दिन शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं. रुद्राभिषेक को भगवान शिव को प्रसन्न करने का रामबाण कहा जाता है. म...

Sawan somwar 2022 सावन में रुद्राभिषेक करेंगे तो पाएंगे इतने लाभ, आजमाकर देख लीजिए

  सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने का शास्‍त्रों में विशेष महत्‍व बताया गया है। अगर आप भगवान शिव के 12 ज्‍योतिर्लिंग में से किसी एक में जाकर रुद्राभिषेक करें तो यह सबसे श्रेष्‍ठ होगा और अगर ऐसा कर पाना आपके लिए संभव न हो तो आप अपने घर के पास ही शिव मंदिर में पुरोहितजी के मंत्रोच्‍चारण के साथ भी रुद्राभिषेक करवा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लाभ...   हिंदू वेद-शास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव की पूजा अर्चना में रुद्राभिषेक का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि अगर भगवान शिव इंसान पर खुश हो जाए तो उसको संसार की सभी खुशियां मिल जाती हैं। इंसान के सांसारिक कष्टों का भी निवारण हो जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास 14 जुलाई 2022 गुरुवार से शुरू हो रहा है जो 12 अगस्त को समाप्त होगा। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का खास महत्व होता है।

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

  आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों यूरिक एसिड की समस्या के शिकार हो रहे है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि यूरिक एसिड शरीर में बढ़ने से सूजन और जोड़ों में दर्द आदि परेशानियां होने लगती हैं। यूरिक एसिड का निर्माण तब होता है जब शरीर में प्यूरिन्स नाम का तत्व टूटता और बनता रहता है। जब शरीर में प्यूरीन की मात्रा सामान्य मात्रा से अधिक बढ़ जाती है और किडनी भी उसे फिल्टर करने में असमर्थ हो जाती है, तब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है। यूरिक एसिड बनना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में यूरिक एसिड की समस्या से राहत दिलाने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में यूरिक एसिड को कम करने के घरेलू उपाय हल्दी बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये जोड़ों के दर्द से भी राहत द...

कच्ची प्याज़ के सेवन से कम करें यूरिक एसिड, बेहद फायदेमंद है ये नुस्खा

  आज के दौर में खुद को बीमारियों से बचाए रखना बेहद मुश्किल होता है। रफ्तार से चल रही इस लाइफस्टाइल में खुद के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल हो गया है। बीमारियों अब बेहद आम होती जा रही हैं। जिसका कारण है हमारा खाना-पीना, समय पर सही चीज़ों का त्याग न करना। ऐसी ही एक समस्या है यूरिक एसिड, जो एक गंभीर परेशानी है। लेकिन सुनने में अब ये इतनी आम हो गई है कि लोगों ने इसे गंभीर समझना छोड़ दिया है।  यूरिक एसिड की परेशानी बॉडी में प्यूरीन के बढ़ने से होती है। प्यूरीन का शरीर में बढ़ने का मतलब है यूरिक एसिड की समस्या। प्यूरीन की मात्रा बढ़ने पर शरीर में छोटे-छोटे क्रिस्टल्स बनने लगते हैं। जो शरीर से निकलने की चाह में हमारी किडनी औऱ हड्डियों में जाकर फंस जाते हैं। ये काफी खतरनाक होता है। इसके बाद होने वाली तकरीफ सही नहीं जाती है। लोग अक्सर इस समस्या से बचने के उपाय तलाश करते रहते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक घरेलू उपाय प्याज एक ऐसी चीज़ है जो हर घर की रसोई में बेहद आसानी से पाई जाती है। प्याज़ हर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज...