Skip to main content

Posts

राजधानी में जलजमाव की स्थति से निपटने को तैयार सरकार , जानिए क्या है मानसून से निपटने के लिए सरकार का रोडमैप

राज्य में अब मौसम करवट लेना शूरु कर दिया है। बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसका असर राजधानी पटना में भी असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। जैसे ही राजस्थान में मानसून आती है लोगों की चिंताएं बढ़ने लगती है। बारिश का मौसम आते ही राजधानी के कई इलाके जलजमाव में डूब जाते हैं। जिसे लेकर सड़कों पर जलजमाव ना हो इसके लिए बिहार सरकार एक साल पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। बता दे कि गुरूवार को सांसद रविशंकर प्रसाद अधिकारियों को आदर्श देते हुए कहा कि किसी भी हालत में पटना में जल जमाव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर नगर आयुक्त ने सांसद को आश्वस्त किया की बड़े नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इसको और तेज किया जायेगा। छोटे नालों एवं संप हाउस के रखरखाव की पूरी तैयारी चल रही है। वहीं नगर निगम ने भी अपनी तैयारी मजबूत रहने का दावा किया है। बता दे कि मानसून में जलजमाव के आफत से निपटने के लिए पटना नगर निगम की तैयारी अब अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि बड़े नालों की सफाई पूर्ण रूप से की जा चुकी है। शिल्ट हटाने का काम लगातार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी...

बिहार से गुजरात की और चलेगी समर स्पेशल ट्रेन , जानिये कब से शुरू होगी बुकिंग प्रक्रिया , इन स्टेशन होते हुए गुजरेगी ट्रेन

देशभर में इसी महीने गर्मी की छुट्टी होने वाली है, इसको लेकर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। जिससे ट्रेनों में भीड़ काफी देखने को मिलेगा यात्रियों को भीड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गुजरात से बिहार की ओर भी एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। बता दे कि वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट करके भी इस ट्रेन के परिचालन की जानकारी दी है। साथ ही साथ ट्वीट में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अहमदाबाद और पटना के बीच एक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष किराएं पर चलाई जा रही है। साथ ही साथ इस ट्रेन की बुकिंग 12 मई से शुरू हो गयी है। इसकी बुकिंग यात्री आरक्षण केंद्र और IRCTC के वेबसाइट दोनों जगह पर की जा सकती है। ट्रेन नंबर 09417 समर स्पेशल के परिचालन अहमदाबाद और पटना के बीच होगा। यह स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन होगी। जो अहमदाबाद से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन मंगलवा...

बिहार को चौथा एयरपोर्ट की सौगात जल्द मिलेगी, इस शहर में हवाई-अड्डा के लिए जमीन अधिग्रहित का कार्य पूरा हुआ…

बिहार में वर्तमान समय में तीन एयरपोर्ट चालू है जिसमें राजधानी पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट में विमानों का आवागमन हो रहा है। जिसके बाद बिहार को एक और चौथा एयरपोर्ट का सौदात जल्द ही मिलने वाला है। इसके एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जितनी जमीन की मांग थीउसे सरकार ने अधिग्रहित कर ली है। इसके साथ ही साथ एवियशन विभाग को जमीन सौंपने की तैयारी ही शुरू हो गई है। मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होने से कटिहार के लोगों को भी फायदा होगा। यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए दरभंगा या पटना जाने की जरुरत नहीं होगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 52 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। जिसमें 18 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर लिया गया था लेकिन शेष 34 एकड़ जमीन का मामला कई साल से कानूनी विवाद के कारण पेंडिंग था, जिसे दूर कर लिया गया है। साथ ही जमीन अधिग्रणहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उक्त जमीन को एयरपोर्ट को सौंपने के साथ ही यहां एयरपोर्ट विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि पूर...

रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किए विशेष व्यवस्था, बच्चों के साथ माँ को सफर करना होगा आसान, बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा

मां के साथ छोटे बच्चे बिना दिक्कत के सो सकें, इसके लिए भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ ‘बेबी बर्थ’ की व्यवस्था की है। दरअसल ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्या को देखते हुए सीट के साथ ही बेबी बर्थ बनाया है। महिला के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ बच्चे की बर्थकी व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार लखनऊ मेल में दो बर्थ की व्यवस्था की गई है। रेलवे इसके लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लेगा। रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा, इस सुविधा के बाद दुधमुंहे बच्चे के साथ सफर करने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। रेलवे ने ट्वीट कर बेबी बर्थ का फोटो भी शेयर किया है। जिसमें कहा है कि लखनऊ मेल के एसी थ्री में दो बर्थ के साथ बेबी बर्थ बनाया गया है। मदर्स डे पर यह व्यवस्था की गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी बेबी बर्थ का विस्तार किया जा सकता है। ट्रेन के आरक्षित बर्थ की चौड़ाई कम होती है, जिसके कारण महिला को छोटे बच्चों के साथ सफर करना मुश्किल हो जाता है। रात में महिला यात्री सो नहीं पाती हैं, इसलिए महिला के लिए अब आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ ब...

मशरूम की खेती में बिहार ने किया कमाल, उत्पादन के मामले में बना देश का नंबर एक राज्य

मशरूम की खेती में पिछले कुछ वर्षों से तरक्की कर रहे बिहार के किसानों ने इस बार कमाल कर दिया है। उत्पादन के मामले में बिहार देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड की तरफ से जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, मशरूम उत्पादन में बिहार (Bihar) नंबर एक पर है। नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि 2021-22 में बिहार में कुल 28000 मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन हुआ, जो देश मे उत्पादित कुल मशरूम का 10.82 फीसदी है। पिछले साल बिहार में कुल 23 हजार मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन हुआ था। वहीं 3 साल पहले राज्य मशरूम उत्पादन के मामले में 13वें पायदान पर था। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बिहार को पारंपरिक फसलों की खेती के लिए जाना जाता है। हालांकि अब यहां पर खेती में काफी प्रयोग हो रहे हैं और किसानों को सफलता भी मिल रही है। एक अनुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों में बिहार के मशरूम की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी यहां के मशरूम की डिमांड है। कोरोना काल के दौरान मशरूम किसानों को घाटे का सामना करना प...

लखनऊ में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे राजस्व निरीक्षक निलंबित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया हैं। इसको लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया गया हैं। खबर के अनुसार वर्ष 2019 में औरैया में तैनात राजस्व निरीक्षक प्रशांत शुक्ला के खिलाफ फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप लगा था। लेकिन राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव के कारण जांच पूरा नहीं हुआ और इनका तबादला लखनऊ कर दिया गया। बता दें की सरकार के सख्ती के बात जांच में इनका प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। राजस्व निरीक्षक प्रशांत शुक्ला फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करते पाए गए। इन्होने कम सुनाई देने का प्रमाण पत्र देकर नौकरी प्राप्त किया था। सरकार के आदेश के बाद जब स्वास्थ्य विभाग को सुनने की जांच कराने के निर्देश दिए गए तो जांच के दौरान पता चला कि प्रशांत की सुनने की क्षमता ठीक है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिपोर्ट में उन्हें फिट बताया। जिसके बाद कारवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक प्रशांत शुक्ला को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।  इन्हे भी जरूर पढ़ें रात को पत्...

बिहार का यह कार ड्राइवर रातों रात बना करोड़पति। फैंटेसी क्रिकेट गेम में टीम बनाकर हुआ मालामाल

एक कहावत है कि ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। यह बात हकीकत बन गई है। यह उस व्यक्ति की किस्मत ही कह लीजिए कि दूसरे की कार चला कर अपना पेट भरने वाला व्यक्ति अचानक रातो रात करोड़पति हो गया। जिस कार को चलाकर वह अपना पेट भरता था अब वह दर्जनों वैसी कारें खरीद सकता है। सारण जिले के रहने वाले हैं रमेश। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रमेश कुमार सारण जिले के अमनौर प्रखंड के रसूलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। खुद रमेश पश्चिम बंगाल में कार चलाकर दो पैसे कमाता है, ताकि घर की गाड़ी चलती रहे। अब कार चलाकर पेट पालने वाले वही रमेश रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। अमनौर थाना क्षेत्र के कज रसूलपुर निवासी जगदीश महतो के पुत्र रमेश कुमार ने DREAM-11 पर ऐसी अईपीएल टीम बनाई जो देशभर में नंबर वन रही। रमेश एक सप्‍ताह पहले ही पश्चिम बंगाल से अपने घर आए हैं। रबाडा और शिखर धवन ने जिताए दो करोड़। रमेश ने बताया कि वह DREAM-11 पर वर्षों से टीम बनाया करते थे। विगत मंगलवार को उन्‍होंने पंजाब किंग्‍स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए मैच से पहले आईपीएल की एक टीम बनाई थी। उन्‍होंने इस ...

बिहार के 9360 मिडिल और हाई स्कूलों में मिलेगा फ़्री वाईफाई। फिर भी ऑनलाइन ट्यूशन की होगी व्यवस्था

बिहार सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए अब इसका डिजिटलीकरण करने जा रहे हैं। इसके लिए सभी सरकारी स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ा जाएगा। आवश्यकतानुसार शिक्षकों को शिक्षा में डिजिटल टेक्नोलाजी के इस्तेमाल के संबंध में प्रशिक्षण भी किया जाएगा। शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के 45 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए फिलो पोर्टल का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। सभी मिडिल और हाई स्कूलों में फ़्री वाई-फाई। विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल टेक्नोलाजी का इस्तेमाल बढऩे जा रहा है। इसी साल से सभी 9,360 माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इंटरनेट और वाई-फाई की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। फिलो ऐप पर मिलेगा फ़्री ट्यूशन। शिक्षा मंत्री ने प्रेक्षागृह में मौजूद शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को फिलो शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि फिलो एक ग्रीक शब्द है। इसका अर्थ है-फ्रेंड यानी दोस्त। सरकार ने सभी छात्र-छात्राओं को फिलो डिज...

पटना के बाद इन सभी जिलों में शुरू होगा इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन, परिवहन मंत्री ने कह दी बड़ी बात

राज्य में वायु प्रदूषण स्तर को बढ़ता देख डीजल गाड़ियां को पूरी तरह बन्द कर दिया गया है। ऐसे में राजधानी पटना समेत कई जिलों में सीएनजी वाहनो का परिचालन शुरू हो गया है। बता दें कि फिलहाल अभी राजधानी पटना के अलावा दो जिलों सीएनजी वाहन चलाया जा रहा है। लेकिन माना जा रहा है इस वर्ष के अंत तक राज्य के सभी जिलों में सीएनजी गाड़ियां का परिचालन किया जाएगा। परिवहन मंत्री द्वारा बताया गया कि साल के अंत तक सभी चीजों में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो जाएगा इसकी तैयारी पूर्ण रूप से हो चुकी है। शुक्रवार को परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि आप लोग अपने दायित्व का निर्वहण करें, यही धर्म है। अगरबत्ती दिखाना धर्म नहीं है। आज सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं अकुशल चालकों के कारण हो रही हैं। इस पर आप सभी को काम करना होगा, ताकि दुर्घटनाएं कम हो सकें। मौके पर परिवहन आयुक्त शीमा त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद। 2022 में कई अन्य पदों पर भी कई नए लोग बहाल होकर आयेंगे, जिसमें एमवीआइ, इएसआइ और परिवहन पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी की विभागीय परीक्षा छह माह बाद होगी और 10-15 साल के बाद आप सभी को प्रोमोशन भ...

बिहार के इस जिले को मिली तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का सौगात, बड़ी आबादी के लोगों को होगा फायदा..

कोसी, कमलांचल और मिथिलांचल के लोगों के लिए आज यानि सात मई का दिन ऐतिहासिक रहा। 88 साल बाद मिथिलांचल से सीमांचल के बीच पहली ट्रेन दौड़ी। मिथिलांचल और कोसी के लोगों का सपना 88 साल बाद आख़िरकार साकार हो गया। रेल मंत्री ने झंझारपुर-कुपहा रेलखंड का लोकार्पण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोसी रेलवे पुल से गुजरने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई । दरभंगा के लहेरियासराय और सहरसा के बीच झंझारपुर-निर्मली-आसनपुर कुपहा-सरायगढ़-सुपौल के रास्ते 3 जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आठ मई 2022 से नियमित रूप से किया जाएगा। जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन लहेरियासराय से सहरसा तक 1.गाड़ी संख्या 05545 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल-यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से सुबह 05.05 बजे खुलकर 05.20 बजे दरंभगा, 06.02 बजे सकरी, 07.08 बजे झंझारपुर, 08.06 बजे निर्मली, 08.45 बजे सरायगढ़, 09.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी. 2.गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल-यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 12.05 बजे खुलकर 12.25 बजे ...

बिहार के इन जगहों का रोप-वे पर्यटकों को आर्कषित करेगा, जानिए कहा हो रहा है इसका निर्माण

बिहार के पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए सरकार का हर संभव प्रयास कर रही है । बीते दिनों राज्य सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व की तरह एक और वीटीआर के तर्ज पर कैमूर अभ्यारण में भी टाइगर रिज़र्व का निर्माण किया जाएगा। बिहार के इस छह जगहों में लगेगा रोप-वे साथ ही साथ राज्य सरकार प्रदेश में सौंदर्यीकरण पर भी अधिक जोर दे रही है। जिसके लिए पूरे बिहार भर में छह रोप वे का निर्माण किया जाएगा। जिसमें रोप-वे गया के प्रेतशिला पर्वत, डुंगेश्वरी पर्वत और ब्रह्मयोनी पर्वत के साथ जहानाबाद का वाणावर पर्वत, कैमूर का मुंडेश्वरी पर्वत और रोहतासगढ़ किला शामिल हैं। हाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि उनके पास योजना में खर्च करने के लिए पैसे हैं। राज्य सरकार अगर निर्माण का प्रस्ताव देती है तो उस पर काम करेंगे। इसके अलावा गया के डुंगेश्वरी पर्वत पर भगवान बुद्ध और फल्गू नदी में भगवान विष्णु की विशालकाय मूर्ति लगाई जाएगी। रामायण, बौद्ध व सूफी सर्किट के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. जानकारी के अनुसार रामायण, बौद्ध व सूफी सर्किट के विकास...

राजधानी का ड्रीम प्रोजेक्ट सड़क बनकर हुआ तैयार, इसी महीने मुख्यमंत्री करेंगे इसका उद्घाटन..

राजधानी पटना का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा पथ का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। जिसे आमतौर पर लोकनायक एक्सप्रेस हाईवे भी कहा जा रहा है। इसका पहला फेज का कार्य 90 फीसदी से अधिक हो गया है। माना जा रहा है कि इस पथ पर बहुत जल्द गाड़ियां फर्राटेडार चलते नजर आएगी। 5 मिनट में दीघा से गांधी मैदान का सफर होगा पूरा मिली जानकारी के अनुसार गंगा पथ एक्सप्रेसवे का कुल 5.4 किलोमीटर निर्माण कार्य का 90 फ़ीसदी पूरा हो गया है। अगले 15 दिनों में 10 प्रतिशत का काम भी पूरा कर लिया जाएगा, 10 मई के ट्रायल भी शुरू किया जाएगा। बता दे कि 5 मिनट में दीघा से गांधी मैदान का सफर अब आम लोग बेहद आसानी से तय कर पाएंगे। 30 मई को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन माना जा रहा है कि इसका उद्घाटन 30 मई को सीएम नीतीश कुमार करने वाले हैं। इसको लेकर बीएसआरडीसी मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक 30 मई को उद्घाटन का संभावित तारीख निर्धारित किया गया है। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ पांच-पांच मीटर चौड़ाई में 60 हजार पेंड लगाया जाएगा जेपी सेतु के 150 मीटर पूरब 50 मीटर गोलाकार में गोलंबर बन रहा है। इस गोलंबर पर दीघा रोटरी, अटल पथ, और गंगा एक्स...

सहरसा- सुपौल रेलखंड में ट्रेन की गति होगी दोगुनी, 1 घंटा का सफर 30 मिनट में होगा पूरा , स्पीड ट्रायल रहा सफर

ट्रेन में सहरसा से सुपौल जाने वाले यात्रियों का सफर हो जाएगा आसान, आने वाले अगले एक से डेढ़ महीनों में सहरसा सुपौल रेल खंड में ट्रेन की गति दोगुनी स्पीड हो जाएगी। बता दें कि वर्तमान में सहरसा से सुपौल जाने में एक घंटा 10 मिनट लगता है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इस ट्रेन की स्पीड को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिससे एक घंटा 10 मिनट का सफर मात्र 30 से 35 मिनट में पूरा हो जाएगा। ऐसे में वैसे यात्री जो नौकरी पेशा,कारोबारी, आदि यात्रियों को अधिक फायदा होगा। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आर एन झा और सीनियर डीईएन थ्री मयंक अग्रवाल के निर्देश पर सहरसा-सुपौल रेलखंड पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने को लेकर कवायद तेज है। 16 मिनट में सहरसा से सुपौल 28 किलोमीटर की दूरी तय की गई शुक्रवार को सहरसा सुपौल रेल खंड में ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। जिसमें स्पीड ट्रायल के दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन का ट्रायल किया गया। जिसमें सिर्फ 16 मिनट में सहरसा से सुपौल 28 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस ट्रायल के दौरान सहायक मंडल अभियंता किशोर...

महंगाई का एक और झटका, जानिए कितना महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को मई महीने के पहले दिन महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102.50 रुपए का इजाफा कर दिया है। हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। मई का महीना शुरू होते ही लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 102.50 रुपए की बढोतरी की है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की दाम 2355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसकी कीमत 2253 रुपए थी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर मिली है। पटना में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपए हैं। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी समारोहों के दौरान किया जाता है। प्रति सिलेंडर 102.50 रुपए बढ़ोतरी से उनका बजट बिगड़ने वाला है। जिसका सीधा असर लोगों की जेबों पर भी पड़ना लाजमी है।  इन्हे भी जरूर पढ़ें रात को पत्नी ने कहा ...

IIT Roorkee और NIT Patna की टीम अगुवानी पुल गिरने का जांच करेगी, पथ निर्माण मंत्री का सख्त आदेश

भागलपुर के सुल्तानगंज में करीब 1,710 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अगुवानी पुल तेज आंधी को नहीं झेल सका और शुक्रवार को धराशायी होकर पुल गिर गया। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी पुल मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। बैलेंसिंग का काम पूरा नहीं हुआ था पुल गिरने के मामले पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह बैलेसिंग ब्रिज था, जिस पर बैलेंसिंग का काम पूरा नहीं हुआ था। पुल के पिलर पर ज्यादा दबाव के कारण देर रात करीब ढाई बजे तेज आंधी आई और यह पुल गिर पड़ा। आईआईटी रुड़की व एनआईटी पटना की टीम जांच करेगी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आइआइटी रूड़की व पटना एनआइटी की टीम संयुक्त रूप से यह जांच करेगी कि पुल किन वजहों से ध्वस्त हुआ। अगर निर्माण में लापरवाही सामने आती है तो हर हाल में इसके लिए दोषी पर कार्रवाई होगी। अभी यह कहना संभव नहीं कि किस वजह से निर्माणाधीन संरचना ध्वस्त हुई है। इस पुल का निर्माण एमपी सिंगल कंस्ट्र...

बिहार के लोगों गर्मी से बड़ी राहत , आंधी-पानी के साथ इन नौ जिलों को ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। विशेष रूप से उत्तर और दक्षिणी बिहार में आसमान में लगातार बादल छाये रहेंगे। इधर मौसम में अचानक बदलाव आने से सूबे के उच्चतम तापमान में एक से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश से ट्रफ लाइन गुजरने के कारण शनिवार को उत्तरी बिहार में आंधी के साथ बारिश हुई। राज्य में सर्वाधिक बारिश ठाकुरगंज में 56.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। इस तरह की बारिश होना सामान्य बात है। आगे भी प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौ जिलों को किया गया ऑरेंज अलर्ट प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर बिहार के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तर बिहार के बाकि जिलों और दक्षिण-पश्चि...

राज्य के सात स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, इन नौ जिले के लोगों को जाम से मिलेगी राहत, आवागमन होगा सुगम

बिहार में बढ़ती आबादी को देखते हुए, वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर साफ तौर पर राजधानी की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सड़कों में अक्सर जाम देखने को मिलता है। लोगों को इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार कई सड़कों का चौड़ीकरण करेगी। जिसमें मुख्यत राज्य के नौ जिलों को अधिक लाभ पहुंचेगा। बता दे कि राज्य सरकार ने एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से 7 स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण का फैसला लिया है। राज्य में एशियन विकास बैंक के सहयोग से एक नहीं बल्कि कई सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य सफल रहा है। बता दे कि जिलों की सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य तीन चरण में किया जाएगा। जहां पहले चरण में 824 किलोमीटर, दूसरे चरण में 628 किलोमीटर तो तीसरे चरण के पहले फेज में 231 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। अब तीसरे चरण के दूसरे फेज में 286 किलोमीटर लंबी इन सातों स्टेट हाइवे का चयन किया गया है। इस पर कुल 2727 करोड़ 34 लाख कुल खर्च होगा, जिसमें से एडीबी से कर्ज के तौर पर 2303 करोड़ मिले हैं। इन सड़कों के निर्माण से कटिहार, पूर्णिया, बांका, किशनगंज, सहरसा, खगड़िया, पश्च...

बिहार के इन दो बड़े रेल-परियोजना की जमीन अड़चन दूर ,जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश

बिहार में रेलवे कई बड़ी योजनाओं का कार्य कर रही है। जिसमें कई परियोजना जमीन विवाद की वजह से लंबित है तो वह अभी तक शुरू भी नहीं हुई है। ऐसे में शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बैठक की गई। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर अपने अधिकारियों से कहा कि अगर कहीं मुआवजा की राशि को लेकर जमीन अधिग्रहण में परेशानी है तो जिला भू अर्जन पदाधिकारी किसान और जमीन का उपयोग करने वाले विभाग के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाएं। जमीन का उपयोग करने वाले विभागों को भी समाधान के उपायों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए कहा गया। नेउरा-दनियावां-बिहारशरीफ-शेखपूरा रेल लाइन बता दे कि नेउरा-दनियावां-बिहारशरीफ-शेखपूरा रेल लाइन परियोजना में भी जमीन बाधा है। जिसमें 15 एकड़ जमीन का विवाद सुलझ गया है। विभाग के निर्देशानुसार जल्द ही बाकी बाधाओं को भी सुलझा लिया जाएगा। इस जमीन अधिग्रहण परियोजना को लेकर विभाग द्वारा 20 करोड़ में से 7 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। आने वाले समय में इस रेललाइन के बाधाओं को जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन इस परियोजना के लिए पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर एवं वैश...

बिहार में जल्‍दी बंद हो सकते हैं स्‍कूल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दिए संकेत

बिहार में अप्रैल के महीने से ही सूरज आग उगल रहा है. बता दे की गर्मी के वजह से बिहार सरकार बच्चो को स्वास्थ को देखते हुए स्कूल बंद होने के टाइम में चेंजिंग किया गया है | खास बात यह है की बच्चो को स्कूल से अभी 10 बजकर 45 मिनट पर छुट्टी दी जाती है | वही अभी सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि गर्मी और लू की वजह से उत्पन्न स्थिति पर सरकार की नजर है। जानकारों की माने तो गर्मी और अधिक बढ़ी तो स्कूलों को बंद किए जाने पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिलहाल अत्यधिक गर्मी की वजह से सरकार द्वारा स्कूलों को दिन के 11 बजे के पहले तक चलाने का निर्देश दिया गया है। स्‍कूलों में गर्मी की छुट्ट‍ियां होने में सामान्‍य तौर पर अभी वक्‍त शेष है। लेक‍िन, इस बार भीषण गर्मी के चलते स्‍कूल पहले ही बंद हो सकते हैं। आपको बता दे की इसमें बच्‍चे भी खूब संक्रमित हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने अपने देश में बच्‍चों के लिए टीकाकरण शुरू करने की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्र...

वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी में भूलकर भी ना खरीदें ऐसी जमीन, जानिए

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, बाराबंकी में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इन शहरों में ज्यादातर लोग घर बनाने के लिए जमीन की खरीद कर रहे हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग ऐसी जमीन खरीद लेते हैं जिससे उन्हें भविष्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो इन शहरों में जमीन फर्जीवाड़े की खबर आये दिन सामने आती हैं। इसलिए अगर आप यूपी के किसी भी शहर में जमीन की खरीद कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें। साथ ही साथ जमीन खरीदने से पहले उसकी जांच-पड़ताल आवश्य करें। गोरखपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, बाराबंकी में भूलकर भी ना खरीदें ऐसी जमीन, जानिए? 1 .अगर किसी जमीन पर केस चल रहा हैं या फिर काफी लंबे समय से कोर्ट में केस लंबित हैं तो आप उस जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। 2 .अगर कोई जमीन किसी मंदिर या मठ की हैं तो इस जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। इसलिए जमीन खरीद के दौरान इस बात का ध्यान रखें। 3 .इन शहरों में अगर कोई जमीन सरकार के संबंधित विभाग या गैरमजरुआ हैं तो उस जमीन को भी भूलकर ना खरीदें। 4 .जमीन अगर केसरे हिन्द की या किसी स्कूल, अस्पताल की हैं तो...

बिहार के इस नदी के ऊपर बन कर तैयार हुआ एक और पुल, लोगों को नाव से पुल पार करने से मिलेगी मुक्ति, 15 मई को होगा उद्घाटन

बिहार में नदी ऊपर कई पुलों का निर्माण हो रहा है, तो कई पुलों का निर्माण हो चूका है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोसी नदी के शुगर कोल घाट के ऊपर एक शानदार पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बता दे कि कोसी नदी के भीतरी क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा फरकिया के किसानों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए नावों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नदी की उप धारा शूगर कोल घाट पर 17 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्माणाधीन पुल पर आगामी 15 मई से आम लोगों व वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल का आठवां व अंतिम स्पेन की ढलाई को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा बता दे कि पुल के सभी पिलरों एवं नौ स्पेन की ढलाई पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके अलावा पुल के दक्षिणी हिस्से के एप्रोच पथ का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार पुल का आठवां व अंतिम स्पेन की ढलाई को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। इसी तरह पुल के उत्तरी हिस्से के एप्रोच पथ निर्माण को लेकर मिट्टी भराई कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि पुल का आठवां अंतिम स्लैब ढालने के लिए सटरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सुगर कोल घ...

बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, सारण समेत 13 जिलों में निकली भर्तियां, करें अप्लाई

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, सारण समेत 13 जिलों में भर्तियां निकली हैं। इसके लिए जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जीवाणुतत्ववेत्त के 13 पदों पर भर्ती को लेकर ऑफलाइन के द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता एमएससी, एमडी आदि निर्धारित किया गया हैं। आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। चयन प्रक्रिया : बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। आधिकारिक वेबसाइट : https://bhojpur.nic.in/not...

160 किमी/घंटे की रफ़्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस पुरे देशभर के पटरियों पर दौड़ेगी, 200 नए ट्रेनों के लिए जारी किया गया टेंडर

देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है। भारतीय रेलवे इस इस ट्रेन के प्रति यात्रियों के प्यार को बढ़ते देख एक अहम फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस को अब पूरे देश भर में चलाने का फैसला किया है। बता दे कि यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी आरामदायक है साथ ही साथ यह ट्रेन की गति भी आने ट्रेन हो के मुकाबले काफी तेज है। रेलवे द्वारा जारी इस टेंडर में वंदे भारत एक्सप्रेस के डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और मेनटेनेंस शामिल है। इसके अलावा रेलवे ने वंदे भारत के अपग्रेडेशन के लिए भी टेंडर जारी किया है. आपको बता दें टेंडर की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। इंडियन रेलवे के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी डिब्बे एयरकंडीशंड होंगे और इन्हें माध्यम और लंबी दूरी के रूट पर चलाया जाएगा। इंडियन रेलवे ने टेंडर को लेकर कहा कि, मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस के अपग्रेडेशन का काम महाराष्ट्र के लातूर में स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में किया जाएगा या फिर चेन्नई में किया जाएगा. रेलवे ने कहा कि पहला प्री-बिड कॉन्फ्रेंस 20 मई 2022 को आयो...

ईंट भट्टा खोलने के लिए जारी किए गए है गाइडलाइन्स,गंगा किनारे व राज्यमार्ग में खोल सकते है भट्टा, जानिए गाइडलाइन्स के बारे में विस्तार से..

बिहार के कई अन्य शहरों के अलावा पटना में भी गंगा किनारों पर कई ईंट-भट्ठे मौजूद है। जहां नये भट्ठे खोलने पर अब पाबंदी लगा दी गई है। बिहार में गंगा के साथ-साथ अन्य नदियों के किनारों पर ईंट-भट्ठे खोलने पर रोक लगाने के फैसला लिया गया है।जबकि इसको लेकर एक गाइड लाइन भी जारी किया गया है। ईंट-भट्ठे खोलने वालों के लिए नई गाइड लाइन का पालन करना भी जरुरी होगा। बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने नदी, राजमार्ग और आबादी वाले इलाकों के नजदीक ईंट-भट्ठे खोलने पर रोक लगा दिया है। हालांकि पहले से चल रहे ईंट-भट्ठे को इस रोक से अलग रखा गया है। लेकिन इनके के लिए कुछ मानक बनाये गये हैं जिसका पालन उन्हें अनिवार्य रूप से करना होगा। अब नए ईंट-भट्ठे के लिए आवेदन करते सयम सभी मानकों का ध्यान रखना होगा। यदि कोई भी आवेदनकर्ता तय मानकों के बिना ही ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही सहमती शुल्क को भी जब्त कर लिया जाएगा। ये सभी गाइडलाइन्स को फॉलो करना होगा दो ईंट-भट्ठा के बीच की दूरी एक किलोमीटर से ज्यादा हो। आबादी, फलदार बाग-बगीचा, कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, न्यायालय से नए ईंट-भ...

बिहार के इस जिले में शुरू हुआ नीरा का बॉटलिंग प्लांट , प्रतिदिन कम से कम 1500 नीरा का बोतल होंगे तैयार , जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार

बिहार में राज्य सरकार कोई रूप से शराब बैन किया है जिसके बाद अब बिहार सरकार राज्य में नीरा का प्रमोशन कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि शराब के अलग-अलग रूप में नीरा का सेवन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसको देखते हैं बुधवार को बिहार शरीफ के बाजार समिति परिसर में नीरा बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया इस प्लांट में बड़े स्तर पर नीरा के उत्पादन और पैकेजिंग का कार्य किया जाएगा। बता दे कि पहले दिन दीपनगर, करियन्ना एवं इतासंग स्थित बल्क नीरा चिलिंग सेंटर से लगभग 1500 लीटर रॉ नीरा बॉटलिंग प्लांट में तीन रेफ्रिजरेटेड वाहनों से पहुंचा। जिसे पाश्चुराइज करने के बाद 200 मिलीलीटर के लगभग 7500 नीरा के बॉटल तैयार किये गए। डीएम शशांक शुभंकर ने बुधवार को नीरा बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बॉटलिंग की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। प्रतिदिन 1500 लीटर नीरा का बॉटलिंग की जायेगी डीपीएम जीविका को प्रतिदिन कम से कम 1500 लीटर नीरा की आपूर्ति बॉटलिंग प्लांट को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि बॉटलिंग प्लांट की अधिकतम क्षमता 4000 लीटर प्रतिदिन की है। पाश्चु...