Skip to main content

बिहार के इस ज़िला मे बनेगा 4.8 किमी लंबा बाइपास, मिलेगा जाम से निजात




शहर काे जाम से निजात दिलाने के लिए बीते डेढ़ साल से केवल याेजना ही बन रही है। जाम से राहत दिलाने के लिए शहर में बाइपास बनाने की याेजना बनी। इसके लिए निगम की सड़काें काे पथ निर्माण विभाग के हवाले किया गया। इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग की ओर से बाइपास के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाया गया और उसकी स्वीकृति के लिए विभाग काे भेजा गया। लेकिन वहां से सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद राशि अब तक नहीं मिली और इस दिशा में पहल नहीं हाे सकी।

अब एक बार फिर इसे स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत बनाने की याेजना पर काम शुरू किया गया है। शहर के अंदर 4.8 किलाेमीटर का बाइपास बनेगा। इसके लिए नगर आयुक्त डाॅ. याेगेश सागर ने स्मार्ट सिटी के अफसराें काे प्लान बनाकर एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया है।

उन्हाेंने बताया कि घंटाघर चाैक के पास से आदमपुर, एसएम काॅलेज राेड, मायागंज अस्पताल से डीएम काेठी, तुलसीनगर हाेते हुए जवारीपुर के पास यह सड़क मिल जाएगी। इससे वाहन घंटाघर से सीधे जवारीपुर के पास निकल जाएगा, जिससे शहर की मुख्य सड़काें पर वाहनाें का दबाव कम हाे जाएगा और जाम से भी राहत मिलेगी।

ये हाेगा लाभ

शहर में एक ही राेड पर वाहनाें का हमेशा दबाव रहता है। ब्रांच राेड में वही लाेग जाते हैं जाे इस शहर के रहने वाले हैं और उन्हें रास्ता पता है। लेकिन जब बाइपास घाेषित यह सड़क हाे जाएगा ताे बाहर के लाेग भी उस रास्ते से आना-जाना करेंगे। इसके लिए जगह-जगह संकेतक भी लगाए जाएंगे। .

विभाग से तालमेल पर काम में आ सकेगी गति

जानकार बताते हैं कि पथ निर्माण विभाग की ओर से पहले बाइपास बनाने की याेजना थी। इसके लिए विभाग ने डीपीआर व एस्टीमेट भी तैयार कर लिया था। अगर स्मार्ट सिटी कंपनी चाहे ताे पथ निर्माण विभाग से आपसी समन्वय करके उसे ले सकती है। इससे काम में गति आएगी।

ऐसा हाेगा रास्ता

घंटाघर चाैक से नवयुग विद्यालय राेड हाेते हुए आदमपुर चाैक से काेयला घाट राेड हाेकर एसएम काॅलेज से खंजरपुर की ओर यह सड़क जाएगी। खंजरपुर से मायागंज हाेकर डीएम आवास के पास से आगे जाकर तुलसीनगर हाेकर जवारीपुर माेड़ पर यह सड़क मेन राेड में मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...