Skip to main content

गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस का बदला रेल रूट, अब दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज होते जाएगी दिल्ली



गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस का बदला रेल रूट, अब दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज होते जाएगी दिल्ली

PATNA- दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज रूट पर पहली बार चलेगी राजधानी, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली तक जाएगी, इस रूट से दिल्ली जाने में तीन घंटे की होगी बचत
: गुवाहाटी से चलने वाली डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का रेल रूट बहुत जल्द बदलने वाला है। कहा जा रहा है कि अब इस ट्रेन को नए मार्ग से चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा होता हो तो ​दिल्ली से गुवाहाटी जाने में लगभग तीन घंटे का बचत होगा। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस को वाया दरभंगा चलाने पर विचार किया जा रहा है। आइए जानते है कि क्या है पूरी खबर…

आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण के बाद रेलवे मंडल प्रशासन ने मंडल के दो नई राजधानी एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है। रेलवे मंडल के प्रस्ताव की मंजूरी मिली तो दोनों राजधानी एक्सप्रेस न्यू जलपाइगुड़ी से कटिहार- सहरसा- दरभंगा- सीतामढी भाया नरकटियागंज – गोरखपुर व न्यू जलपाईगुड़ी – कटिहार-जोगबन्नी-सुपौल- दरभंगा-सीतामढी भाया नरकटियागंज गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इस रुट पर राजधानी के परिचालन से उत्तर बिहार की लगभग सभी जिला मुख्यालय राजधानी एक्सप्रेस से जुड़ जाएगी। इन दिनों नये क्षेत्र में यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि लोग इस ट्रेन का उपयोग हवाई जहाज के विकल्प के रूप में कर सकते हैं। चुकी दरभंगा में हवाई अड्‌डा शुरू होने से उत्तर बिहार में बड़े पैमाने पर लोग हवाई यात्रा करने लगे हैं।

इस रूट पर दो नई इंटरसिटी ट्रेनों का भी है प्रस्ताव
रेलवे सूत्रो ने बताया कि इस नई दोनों रूटों पर न्यू जलपाईगुडी से रक्सौल तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही इन रूट से रोज 25 माल ट्रेनों के परिचालन का भी प्रस्ताव दिया गया है। माना जा रहा है कि इस नये रूटों पर राजधानी, इंटरसिटी व माल ट्रेनों के परिचालन से मंडल को अर्निंग के मामले में काफी फायदा पहुंचने वाला है।

इस रूट से दिल्ली जाने में तीन घंटे की होगी बचत
डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली के बीच भाया हसनपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस को 41 घंटा 43 मिनट का समय लगता है। नये प्रस्तावित रूट से राजधानी चलाए जाने पर करीब तीन घंटे समय का बचत होगा। यात्री डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली करीब 38 घंटों के सफर में पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही उत्तर बिहार के कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, सीतामढी, व चंपारण के लोगों को लाभ मिलेगा। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,Agra Ahmedabad Ajmer Aligarh Allahabad Ambala Amethi Amritsar Araria Aurangabad Baliya Badaun Bareilly Bathinda Bhagalpur Bhiwani Bikaner Bulandshahr Buxar Chhapra Chhindwara Chittorgarh Darbhanga Delhi Dhanbad Etawah Faridabad Gandhinagar Ghaziabad दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...