
कोलकाता नाइट राइडर्स को 14वें सीजन के 15वें मैच में हार का सामना करना पड़ा। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हराया। मैच गंवाने के बाद कोलकाता के कप्तान ओएन मॉर्गन पर जुर्माना भी लगाया गया। मोर्गन की टीम चेन्नई के खिलाफ स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई। मॉर्गन इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भरने वाले तीसरे कप्तान हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है।
90 मिनट में 20 ओवर पूरे करने होते हैं
नियम के मुताबिक, अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरू किया जाए लेकिन अब डेढ़ घंटे के अंदर हर हाल में निर्धारित 20 ओवर खत्म करने होते हैं। 90 मिनट में टीमों को ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट मिलते हैं। मतलब टीमों को 85 मिनट में कुल 20 ओवर फेंकने होते हैं। इस हिसाब से एक घंटे में हर टीम को 14.11 ओवर फेंकने होते हैं।
Comments
Post a Comment