Skip to main content

1 अप्रैल से बैंकों में बदलने जा रहे ये नियम, जान ले वरना…



अगर आपने मोबाइल और यूटिलिटी बिल के लिए रेकरिंग ऑटो-डेबिट पेमेंट सेट किया है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. 1 अप्रैल से आपका ऑटो-डेबिट पेमेंट फेल हो सकता है. इसकी वजह यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डेबिट (Debit) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के माध्यम से रेकरिंग पेमेंट्स के लिए एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) को लागू करने के लिए नए नियमों की समय सीमा 31 मार्च तय की है.

लाखों बैंक ग्राहक जिन्होंने मोबाइल और यूटिलिटी बिल, ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल न्यूज़ सब्सक्रिप्शन जैसी सर्विसेज के लिए रेकरिंग ऑटो-डेबिट पेमेंट्स को सेट-अप किया है, वे 1 अप्रैल से दिक्कतों का सामना कर सकते हैं क्योंकि पेमेंट्स फेल हो सकते हैं.

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल, 2021 से लाखों ग्राहक e-mandate फेल हो सकते हैं, क्योंकि अधिकांश प्रमुख बैंकों ने रजिस्ट्रेशन, ट्रैकिंग, मोडीफिकेशन और ई-मैनडेट्स के विड्रॉल के लिए RBI के नियमों का पालन करने के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए हैं.

छोटी रकम के ट्रांजैक्शन के लिए है ऑटो-डेबिट पेमेंट्स सुविधा
बता दें कि केंद्रीय बैंक ने बैंकों से ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए ई-मैंडेट सुविधा देने को कहा था. यह सुविधा छोटी रकम के ट्रांजैक्शन के लिए थी. e-Mandate की सुविधा सभी तरह के पेमेंट ऑप्शन पर लागू होती है. RBI के मुताबिक, डेबिट और क्रेडिट कार्डधारकों को पेमेंट के ट्रांजैक्शन के लिए बैंकों को e-Mandate यानी मंजूरी देनी होगी. यह सुविधा सिर्फ रेकरिंग ट्रांजैक्शन के लिए है.

2 हजार करोड़ रुपए का पेमेंट्स हो सकता है प्रभावित
ऑटो-डेबिट पेमेंट्स फैसिलटी फेल होने से 2000 करोड़ रुपए का पेमेंट्स प्रभावित होगा. कार्ड, यूटिलिटी बिल, OTT और मीडिया सब्सक्रिप्शन जैसे सेक्टर्स समेत MSMEs और कॉरपोरेट्स के 2,000 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान अप्रैल में प्रभावित होने का अनुमान है.

31 मार्च को खत्म हो रही है डेडलाइन
RBI ने बैंकों, नॉन-बैंक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट जारीकर्ता और ई-मैंडेट के प्रोसेसिंग के लिए अधिकृत कार्ड पेमेंट नेटवर्क को दो सर्कुलर जारी किए हैं, जिसकी समय सीमा 31 मार्च, 2021 को समाप्त हो रही है.

क्या है नया नियम?
नए नियम में बैंकों को पेमेंट डिडक्ट किए जाने के 5 दिन पहले ग्राहकों को एक नोटिफिकेशन भेजेगी और ग्राहक द्वारा अप्रूव किए जाने के बाद ही ट्रांजैक्शन करने की अनुमति मिलेगी. 5,000 रुपए से अधिक के रेकरिंग पेमेंट्स के लिए बैंकों को ग्राहकों को वन-टाइम पासवर्ड भेजने भेजना होगा.

IAMAI का कहना है कि इंडस्ट्री कंसल्टेशन का सुझाव है कि अधिकांश शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों के पास इस सुविधा को लागू करने के लिए उन्नत क्षमता नहीं है. इसके कारण, इकोसिस्टम में अन्य भागीदार जैसे अधिग्राहक और कार्ड नेटवर्क्स इन सर्कुलर्स के तहत अपने दायित्वों का पालन करने सक्षम नहीं हो पाए हैं. परिणामस्वरूप, कई सेवाओं के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑटोमेटिक मंथली रेकरिंग पेमेंट्स 1 अप्रैल से फेल होने की संभावना है, जब तक कि बैंक और मर्चेंट्स को विकल्प नहीं मिल जाता है.

बैंकों के उठाए ये कदम
एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे बैकों ने अपने नेटवर्क पार्टनर्स को रेकरिंग पेमेंट्स पर निर्देशों को लागू करने में अपनी असमर्थता बता दी है. वेंडर्स ने अब ग्राहकों को सूचित करना शुरू कर दिया है और भुगतान का वैकल्पिक तरीकों का सुझाव दे रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...