Skip to main content

अब आंदोलन को दबाने की तैयारी, किसान खेलेंगे अगली पारी





कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों का आंदोलन फिलहाल बिखरा हुआ है। कुछेक संगठनों ने जहां आंदोलन से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, तो वहीं कई किसान अभी भी दिल्ली बॉर्डर समेत अन्य टोल बैरियरों व धरना स्थलों पर महिलाओं, बच्चों समेत डटे हुए हैं। ऐसे में किसानों के इस आंदोलन को दबाव के साथ दबाने की तैयारी अब शुरू हो गई है। मगर किसान आंदोलन की अगली पारी के लिए रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड रैली की आड़ में असामाजिक तत्वों ने दिल्ली में जो उत्पात मचाया, उसके बाद केंद्र के साथ-साथ हरियाणा का गृह मंत्रालय भी पूरी तरह से सतर्क है। इस घटना के बाद हरियाणा में लॉ एंड आर्डर की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी हो चुके हैं।

जिन जिलों के टोल बैरियरों पर किसान संगठनों के सदस्य धरने-प्रदर्शनों पर बैठे हैं, वहां भी डीसी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस के अफसर पहुंचकर उनसे टोल से हटने की अपील की जा रही है। प्रदेश के कुछ टोल बैरियर पर जिला प्रशासन और पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर धरने खत्म करवा दिए हैं। मगर कई जगह किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।




दबाव का जवाब देने को तैयार किसान

किसान नेताओं के अनुसार सरकार इस वक्त पुलिस फोर्स के माध्यम से विभिन्न जगहों पर चल रहे धरने-प्रदर्शनों पर दबाव की रणनीति अपना रही है। उनका कहना है कि धरने पर शांतिपूर्वक बैठे किसानों को उठकर जाने के लिए कहा जा रहा है, मगर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के अनुसार वे लोग प्रशासन के इस दबाव का जवाब भी अपने शांतिपूर्ण धरने से ही देंगे।

मौजूदा स्थिति देखें तो पानीपत में जहां दोनों टोल बैरियरों से धरने खत्म करवा दिए गए हैं, तो वहीं करनाल में प्रदर्शन स्थगित करने के एक दिन बाद ही किसानों ने वीरवार को फिर से दोनों टोल बैरियरों पर धरना जमा दिया है। कैथल में किसान किसी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। कैथल में किसानों ने वीरवार को उस युवा किसान के शव की यात्रा भी इलाके में निकाली, जिसकी मौत दिल्ली आंदोलन से लौटते वक्त सड़क हादसे में हो गई थी। यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भी किसान आंदोलन से पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि अंबाला में भी किसानों ने शंभू टोल बैरियर को खाली नहीं किया है।

जल्द पंजाब पहुंचने की बेताबी

वीरवार को भी काफी संख्या में किसानों का जत्था तेजी से पंजाब की ओर वापस जा रहा है। दिल्ली की ओर से आने वाले किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ वाया हरियाणा पंजाब के विभिन्न जिलों में लौट रहे हैं। किसानों की इस वापसी को लेकर भी हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस वापसी के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए हरियाणा पुलिस ने मुख्यमार्गों पर पेट्रोलिंग फोर्स तैनात कर दी है। मगर दूसरी ओर, बहुत से किसान अभी भी सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली की अन्य सीमाओं को छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से वहां भी पुलिस फोर्स तैनात कर उनसे भी वापस लौटने की अपील कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...