पटियाला : आपने बंटी और बबली की जोड़ी के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन यहां हम जिस घटना का जिक्र कर रहे हैं वह है एक मां और बेटी की जोड़ी की। मां-बेटी की जोड़ी लोगों से लिफ्ट मांगने के बहाने उन्हें अपना शिकार बनाती थी, वो भी बेहद शातिर तरीके से। मामला पटियाला का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मां-बेटी की जोड़ी कार चालकों से लिफ्ट मांगती थी, उसके बाद उन्हें किसी बहाने से अपने घर ले जाती और फिर वहां उसे ब्लैकमेल करती थीं। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि कैसे मां-बेटी का यह गैंग पूरी वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि पहले यह मां-बेटी किसी कार चालक से लिफ्ट लेती थीं। इसके बाद बातों ही बातों में उसे अपने घर ले जातीं और उसको अपने जाल में फंसाती। इसके बाद लड़की उस ड्राइवर के साथ शारीरिक संबंध बनाती, जिसको उनकी मां रिकॉर्ड करती थी। इसके बाद उस वीडियो के जरिए वह उस ड्राइवर को ब्लैकमेल करती थीं। यह उनका अक्सर का काम होता था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक इस इलाके से गुजर रहा था। तभी एक महिला ने लिफ्ट मांगा। घर पहुंचने के बाद महिला ने उसे चाय पीने के लिए अंदर बुलाया। इस दौरान महिला ने पीड...