Skip to main content

सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट करता था शख्स, स्कैन करता था QR कोड, फिर कंगाल हो जाता था दुकानदार!.

The person used to make only online payments, scan the QR code, and then the shopkeeper would go bankrupt!
The person used to make only online payments, scan the QR code, and then the shopkeeper would go bankrupt!

लोग पैसा कमाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं. कोई नौकरी करता है, तो कोई दुकान खोलकर सामान बेचता है. नौकरी करने वाले लोग जब भी कुछ सामान खरीदने दुकान पर जाते हैं, तो आजकल QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं. लेकिन इस चक्कर में कई बार पेमेंट फेल हो जाता है, तो कई बार पैसा खातेदार के अकाउंट में ही नहीं पहुंच पाता. इसके अलावा कई बार किसी और के खाते में पैसा चला जाता है. ऐसे में दुकानदार परेशान हो जाता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपने बैंक खाते का स्कैनर प्रिंट करवाता है और दुकानदारों के स्कैनर पर चिपका देता है. लोग उसके QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं, लेकिन दुकानदार पक्का कंगाल ही हो जाते होंगे.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को आर्यन परवार (Aryan Parwar) ने शेयर किया है. वीडियो में आर्यन खुद नजर आ रहे हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि आर्यन ने ढेर सारे क्यूआर कोड फोटो कॉपी कराया है. उस क्यूआर कोड को आर्यन काटकर अपने पास रख रहा है. इसके बाद वो एक कपड़े की दुकान में जाता है और पसंद का कपड़ा खरीदता है. दुकानदार की नजर हटते ही उसके स्कैनर पर अपना QR कोड चिपका देता है. फिर वो स्कूटी के शोरूम में भी ऐसा ही करता है. मोबाइल हेडफोन लेते हुए भी आर्यन सेम ट्रिक को अपनाता है. आखिर में वो तीनों दुकानों से मुस्कुराता निकल जाता है. घर पर पहुंचते ही उसके मोबाइल पर मैसेज की घंटियां बजने लगती हैं. मोबाइल पर 2 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक के मैसेज आने लगते हैं. ऐसा लगता है कि चंद घंटों के अंदर ही ये लड़का लाखों कमा लेता है. अगर वाकई में ऐसा हुआ होता तो दुकानदार कंगाल ही हो गए होंगे.

हालांकि, यह वीडियो असल में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया हुआ लगता है. हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि कोई भी शॉपकीपर को बड़ी पेमेंट से पहले एक बार नाम कंफर्म जरूर करता है. ऐसे में इस लड़के का नाम आता, तो शायद इसका भंडाफोड़ हो जाता. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है. इसके अलावा हजारों की संख्या में वीडियो पर कमेंट्स भी आए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए दिनेश नाम के शख्स ने लिखा है कि पैसे ट्रांसफर करते समय कस्टमर का नाम भी चेक किया जाता है. साजिद शेख ने लिखा है कि पहले मैं भी यही काम करता था, जब 6 साल की सजा हुई तो ट्रक चलाने लगा. एक अन्य ने लिखा है कि ये फर्जी वीडियो है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...