Skip to main content

High Court : पिता के घर में बेटे का कितना अधिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया साफ!.

My job alarm - (property news): आए दिन कोर्ट में संपत्ति को लेकर अलग-अलग मामले आते रहते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में भी संपत्ति से जुड़ा एक विवाद ऐसा रहा, जिसमें बेटों की ओर से माता-पिता की प्रोपर्टी में हक जताने का दावा किया गया था, साथ ही घर में रहने के अधिकार होने की बात कही थी। इस मामले में निचली अदालत में आए फैसले (delhi high court decision)के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। मामले की तह में जाने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुनाया है। फैसले के अनुसार जानिये माता-पिता की प्रॉपर्टी में बेटे का कितना हक होता है।  

 

कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

 

इस मामले को देखते हुए कोर्ट ने कहा है कि बेटे (son right in father property) को अपने माता-पिता के घर में रहने का अधिकार सिर्फ उनके माता पिता मर्जी पर ही दिया जाता है। अगर कोई माता-पिता अपने बेटों को घर में रहने की इजाजत देता है तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि उस घर पर बेटों का अधिकार होगा।  अगर माता-पिता (parents-son property rights) और बेटे के बीच में संबंध बिगड़ जाए तो भी बेटा अपने माता-पिता की मर्जी पर ही घर में रह सकता है। कोर्ट के अनुसार माता-पिता अपनी कमाई से कोई घर बनाते हैं तो इस घर पर बेटे या बेटों का का कोई अधिकार नहीं होता है। फिर वे चाहे शादीशुदा हो या न हों। कोई भी बेटा उस घर में जब तक ही रह सकता है जब तक उनके माता-पिता उन्हें वहां रहने की अनुमति देते हैं। 

जानिये क्या है कोर्ट का कहना-

कोर्ट ने  इस मामले में बेटे और बहू द्वारा दी गई याचिका को खारिज कर दिया है। न सिर्फ हाई कोर्ट में बल्कि निचली अदालत (trial court decision in property) ने भी फैसला माता-पिता के पक्ष में ही दिया गया था। मामले के अनुसार माता-पिता ने निचली अदालत को बताया  था कि उनके दोनों ही बेटों और बहुओं ने उनको परेशान किया हुआ था। पारिवारिक झगड़ों को लेकर कई बार माता-पिता ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत की थी। इसके साथ ही माता-पिता ने अपने दोनों ही बेटों को प्रॉपर्टी से बेदखल भी कर दिया था।

ट्रायल कोर्ट में लगाई थी याचिका 

माता-पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत ठहराते हुए दोनों ही बेटों ने अपने माता-पिता के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में याचिका को दर्ज कराया था। ट्रायल कोर्ट में बेटों ने दावा किया कि उन बेटों की भी प्रॉपर्टी (property rights) में पूरी हिस्सेदारी है। यह भी तर्क दिया गया कि उस प्रोपर्टी को खरीदने और बनाने में  दोनों भाइयों की पूरी भूमिका रही है। इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने भी फैसला माता-पिता के पक्ष में ही दिया था। जिसका विरोध करके ही एक बेटा और बहू हाई कोर्ट जा पहुंचे थे।

हाई कोर्ट में साबित नहीं हो सकी यह बात

कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि बेटा और बहू दोनों ही कोर्ट में इस बात को साबित नहीं कर पाए कि उन लोगों ने भी प्रॉपर्टी को खरीदने व बनाने में अपनी हिस्सेदारी (Son's right in self-acquired property) दी है। वहीं दूसरी ओर माता-पिता ने सभी कागजी सबूतों को दिखाकर इस बात को साबित किया कि वे दोनों ही इस प्रॉपर्टी के मालिक हैं। ऐसे में कोर्ट ने माता-पिता के हक में फैसला सुनाया कि यह प्रोपर्टी बेटों के माता-पिता ने अपनी कमाई से खरीदी है, इसलिए इस पर उनका ही मालिकाना हक (Ownership rights) रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...