Skip to main content

family property rights : पारिवारिक संपत्ति को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये औलाद कब तक नहीं जता सकती अपना हक!.

My job alarm (family property rights ) : हाई कोर्ट की ओर से पारिवारिक प्रोपर्टी को लेकर एक जरूरी टिप्पणी आई है। इसमें बताया गया है कि प्रॉपर्टी पर हक बेटा कब तक नहीं जता सकता। प्रॉपर्टी पर मां बाप का अधिकार कितना है। एक मामले में मां की ओर से पिता के इलाज के लिए प्रॉपर्टी (property rights) बेची जा रही थी, जिसमें बेटे ने हस्तक्षेप किया। बेटे की आपत्ति के बाद कोर्ट में मामला पहुंचा। बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court)ने इसको लेकर बड़ी टिप्पणी की है।

 

जानिए क्या है मामला

एक बेटे ने हाई कोर्ट (high court) में याचिका दायर की थी। इसमें उसने अपनी मां को दो फ्लैट बेचने से रोकने की अपील की थी। व्यक्ति के पिता पिछले कई वर्षों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता वेजिटेटिव स्टेट मतलब एक तरह से कोमा में हैं। उन्हीं के इलाज के लिए उनकी मां ये प्रोपर्टी बेच रहीं थी। जिसपर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है।

 

High Court ने कही ये बात 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि माता पिता के जीवित रहने तक कोई भी संतान संपत्ति पर अधिकार (son's property rights) नहीं जमा सकती। कोर्ट ने स्थिति को देखते हुए याची की मां को अधिकार दिया की वो अपने पति के इलाज के लिए संपत्ति बेच सकती हैं। यह पिछले साल उनकी माता को परिवार चलाने के लिए कानूनी अधिकार दिए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति माधव जामदार ने याची को बोला कि तुम्हारे पिता जिंदा हैं। मां भी जीवित है। कोर्ट ने उन्हें कहा कि ऐसे में उनको उनके पिता की संपत्ति ( parents property rights) में कोई रूचि नहीं होनी चाहिए। माता पिता इसे बेच सकते हैं, उन्हें याची की अनुमति की जरूरत नहीं है। 

  पिछले वर्ष अक्टूबर में मुंबई के जेजे अस्पताल ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया कि याची के पिता को साल 2011 से डिमेंशिया (dementia) है। उन्हें न्यूमोनाइटिस और बेड सोर है। उनको नाक के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है। खाना भी ट्यूब के माध्यम से खिलाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया कि बीमार व्यक्ति की आंखें तो आम लोगों की तरह ही घुमती है, लेकिन वे ज्यादा समय तक एक जगह नहीं टिकती। वो आई कोन्टेक्ट बनाने में समर्थ नहीं हैं। 

 

कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

बेटे की इस याचिका पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। बेटे के वकील ने अदालत में बोला कि बेटा ही कई वर्षों से अपने पिता का वास्तविक अभिभावक है। इसपर जज ने कहा कि बेटे को स्वयं को को कानूनी पेरेंट्स नियुक्त करने के लिए आना चाहिए था। कोर्ट ने सवाल किए कि क्या वो अपने पिता को  एक बार डॉक्टर के पास लेकर गए? क्या बिलों का भुगतान उन्होंने किया? न्यायाधीशों ने अपने 16 मार्च के आदेश में दर्शाया था कि याची की ओर से लगाए गए कागजातों में दिखाया गया है कि बिलों का भुगतान उनकी मां के द्वारा किया जा रहा था। जबकि उनकी अपील के संबंध में उनके समर्थन के लिए कोई दस्तावेज नहीं था। ऐसे में कोई भी समुदाय या धर्म के लिए उत्तराधिकार कानून हो। किसी में भी बेटे को उपरोक्त फ्लैट्स पर अधिकार जमाने का काई हक नहीं है। 

 

हाईकोर्ट ने खारिज किया मामला

कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया है। कोर्ट तर्क पर पहुंचा कि बेटे को संपत्ति पर अधिकार जमाने (property rights) का कोई अधिकार नहीं है। वह अपनी मां को संपत्ति बेचने से नहीं रोक सकता है। ना ही उनकी मां को कोई सहमति या अनुमति लेने की आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...