Skip to main content

इस पुलिस अधिकारी की वज़ह से पत्थर तोड़ने वाले दिलीप सिंह बनें 'द ग्रेट खली'….

The Great Khali

आपसे अगर कोई पूछें कि आप दिलीप सिंह राणा के बारें में जानते है? तो यह तय बात है कि अधिकतर जवाब नहीं में आएगा और कुछ लोग तो शायद आश्चर्य के साथ उलटकर पूछ सकते हैं कि कौन दिलीप सिंह राणा! वहीं अगर हम पूछे कि ‘द ग्रेट’ के बारें में तो परिचित होंगे ही। तो फ़िर सभी का जवाब हां में ही रहेगा। यह पूर्ण विश्वास है। बता दें कि धिरैना राजपूत परिवार में ग्रेट खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ। जिनसे आज भारत ही नहीं पूरा विश्व वाक़िफ़ है। दिलीप सिंह राणा खली का असली नाम है। डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) का नाम जब भी हमारे ज़ेहन में आता है तो भारत की तरफ़ से एक ही चेहरा हमारे आंखों के सामने घूमता है और वह है द ग्रेट खली का नाम। बहुत कम लोगों को ही पता है कि रेसलिंग की दुनिया में भारत का सिर ऊंचा करने वाले खली का बचपन बेहद ही गरीबी में बीता और उन्हें पढ़ाई छोड़कर पत्थर तक तोड़ने को विवश होना पड़ा। लेकिन दिलीप सिंह राणा मज़बूत इरादों के व्यक्ति ठहरे और वो कठिन संघर्षों के बल पर दिलीप सिंह से ‘द ग्रेट खली’ बनकर उभरें।

The Great Khali

मालूम हो कि इनका बचपन सिर्फ़ मुसीबतों में ही नहीं गुजरा। अपितु बचपन से ही इनका शरीर बाकी बच्चों से काफी अलग और विशाल था। फ़िर भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कभी अपने आपको नहीं कोसा कि मैं क्यों शरीर के मामले में बाकी बच्चों से अलग क्यों हूँ। बल्कि वह सिर्फ़ मेहनत करने में लगें रहें। कुछ समय पत्थर तोड़ने के बाद दिलीप सिंह राणा ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। लेकिन इनकी किस्मत बदली सन 1994 में। एक इंटरव्यू के दौरान खली ने बताया था कि सन 1994 के दौर में पंजाब में उग्रवाद अपने चरम पर था। उस समय पंजाब पुलिस आईजी ‘महल सिंह भुल्लर’ हुआ करते थे। उन्होंने नौजवानों को पंजाब पुलिस में भर्ती करने का फैसला इसलिए किया ताकि देश के युवाओं का ध्यान उग्रवाद की तरफ ना जाए।

ऐसे में उस दौर में हर रोज 200 से 300 लड़के पंजाब पुलिस में भर्ती हो रहें थे। जिस किसी की भी सेहत और हाइट अच्छी थी उसे पंजाब पुलिस में शामिल कर लिया जाता था। इसमें मैं भी शामिल था, क्योंकि मेरी हाइट 7 फुट 1 इंच है। जब पंजाब पुलिस के आईजी महल सिंह भुल्लर की नजर दिलीप सिंह राणा पर पड़ी तो उन्होंने दिलीप सिंह को पंजाब पुलिस ज्वाइन करा दिया। इसके बाद खली ने पंजाब पुलिस में 1 साल तक शॉटपुट में अपने हाथ आजमाए फिर वह ‘बॉडी बिल्डिंग’ करने लगे।

दिलीप सिंह एक इंटरव्यू के दौरान यह बताते है कि जब वह बॉडी बिल्डिंग किया करते थे। उस समय उनके यहां नया-नया केवल टीवी आया था। टीवी पर उन्होंने पहली बार डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की फाइट देखी तो उन्हें लगा कि यह कोई इंग्लिश फिल्म हैं। खली को रेसलिंग देखना अच्छा लगता था। जब भी टीवी पर पहलवानों को लड़ते देखते तो उन्हें लगता था कि मैं भी क्यों नहीं ऐसा रेसलर बन सकता हूं। खली ने बताया कि मुझे मेरे साथी ‘अंडरटेकर’ कहा करते थे, यही बात उनके दिमाग़ में घूमने लगीं। इसके बाद उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के बारे में पता किया और दोस्तों की मदद से ईमेल किया।

The Great Khali

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) से खली को हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने 4 साल तक जापान में ट्रेनिंग ली। बता दें कि खली जापानी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ-साथ उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। साल 2005 में दिलीप सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूई में नजर आए। देखते ही देखते उन्होंने कई दिग्गज रेसलर को हराया और वह दिलीप सिंह से ‘द ग्रेट खली’ बन गए। वे 2014 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई मे रहे। इस दौरान उन्होंने ट्रिपल एच, द रॉक, ब्रॉक लेसनर, जॉन सीना, बिग शो, अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन समेत कई दिग्गज रेसलरो को टक्कर दी।

ग्रेट खली बताते है कि मैं भारत से था इसलिए डब्ल्यूडब्ल्यूई मैनेजमेंट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को देखा। मैंने कई दिग्गजों को हराया था इसलिए शुरू-शुरू में मेरा नाम ‘ग्रेट काली’ मिला। मां काली ने जिस तरह राक्षसों का रूप धारण किया था उसी के तर्ज पर मुझे यह नाम दिया गया था। लेकिन धार्मिक रूप से किसी को आपत्ति ना हो इसलिए मैंने अपना नाम ग्रेट काली से ‘द ग्रेट खली’ रख लिया। कुल-मिलाकर देखें तो दिलीप सिंह राणा को खली बनाने में किसी का अगर सबसे बड़ा रोल रहा। तो वह आईजी ‘महल सिंह भुल्लर’ का रहा। वरना न तो दिलीप सिंह पुलिस में आ पाते और न ही खली बन पाते।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...