Skip to main content

प्रेमिका ने दिया धोखा तो आशिक ने शादी के दिन पार्लर में जाकर मारी गोली और फिर.

When the girlfriend cheated on him, the lover went to the parlor on the wedding day and shot himself and then.......
When the girlfriend cheated on him, the lover went to the parlor on the wedding day and shot himself and then.......

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शादी से कुछ घंटे पहले एक ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मार दी, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना का विवरण मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बरगाय गांव की रहने वाली 20 वर्षीय काजल अहिरवार की शादी झांसी के चिरगांव स्थित सिमथरी गांव के राज से तय हुई थी। शादी रविवार रात खोडन स्थित निशा गार्डन में होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए काजल रविवार शाम अपने परिवार के साथ मैरिज हॉल पहुंची। वहां, वह एक ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, तभी उसके गांव का ही रहने वाला दीपक अहिरवार वहां पहुंचा।

दीपक, जो काजल से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, ने काजल को अपने साथ चलने के लिए कहा। जब काजल ने इनकार कर दिया, तो गुस्से में दीपक ने पार्लर के अंदर घुसकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से काजल वहीं गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं पाया।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टीमों का गठन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हालांकि, अब तक दीपक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दीपक ने घटना को अंजाम देने से पहले चेहरा ढक रखा था और वह एक बैग लेकर आया था।

परिजनों और चश्मदीदों का बयान काजल की बहन ने बताया कि घटना के वक्त वह भी पार्लर में मौजूद थी। उसने बताया, “दीदी तैयार हो रही थीं, तभी दीपक आया और उन्हें अपने साथ चलने को कहने लगा। दीदी के मना करने पर उसने सीधे कांच तोड़कर गोली चला दी।” गांव के अन्य लोगों के अनुसार, दीपक काजल से एकतरफा प्रेम करता था और जब उसे पता चला कि काजल की शादी तय हो गई है, तो वह गुस्से में आ गया।

पारिवारिक असहमति बनी वजह परिवार ने काजल और दीपक की शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद काजल के परिवार ने उसकी शादी राज से तय कर दी थी। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर दीपक ने यह कदम उठाया।

पुलिस का बयान पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग दुल्हन की इस दर्दनाक मौत से स्तब्ध हैं। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और समाज में बढ़ती हिंसक प्रवृत्तियों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

ऐसे हालात में खिंच सकते है ट्रेन की चैन, नही होगी कोई कानूनी कार्रवाई!!

भारतीय रेलवे जो कि देश की लाइफलाइन कहलाती है, हर दिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है. railways rules:  भारतीय रेलवे जो कि देश की लाइफलाइन कहलाती है, हर दिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई नियम बनाए हैं. चैन पुलिंग का नियम (Importance of Chain Pulling Rules) ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को चैन पुलिंग के नियमों का पालन करना होता है. चैन पुलिंग का विकल्प आपात स्थितियों के लिए दिया गया है न कि मनोरंजन या अनावश्यक रुकावट के लिए. बिना वजह चैन पुलिंग पर जुर्माना (Penalty for Unnecessary Chain Pulling) बिना किसी आवश्यकता के चैन खींचने पर भारतीय रेलवे द्वारा गंभीर जुर्माने लगाए जाते हैं जिसमें ₹1000 तक का जुर्माना या एक वर्ष की कैद भी शामिल हो सकती है. चैन पुलिंग के वैध कारण (Valid Reasons for Chain Pulling) चैन पुलिंग तभी की जानी चाहिए जब कोई वास्तविक आपात स्थिति हो जैसे कि यात्री का कोई सामान छूट जाना कोई यात्री चूक जाना या ट्रेन में किसी खतरे की स्थिति होना. जब चैन पुलिंग आवश्यक हो (When Chain Pu...