Skip to main content

पत्नी ने कहा था- रात में आने की जरूरत नहीं! सुबह घर लौटा तो चौंक गया पति, घर के बाहर….

The wife had said- there is no need to come at night! When the husband returned home in the morning, he was shocked, outside the house...
The wife had said- there is no need to come at night! When the husband returned home in the morning, he was shocked, outside the house...

मुरादाबाद। प्रेम-प्रसंग में घर में घुसकर प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर भाग निकला। तलाश में जुटी पुलिस ने देर शाम आरोपी असलम अंसारी उर्फ असलम खान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

सिकंदरपुर पट्टी निवासी आरोपी ने पूछताछ में घटना स्वीकार कर ली। बातचीत के दौरान विवाद के चलते हत्या की बात स्वीकारी। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेजा जाएगा।

यह है पूरा मामला मामला कटघर के बलदेवपुरी का है। चार बच्चों की मां परिवार संग यहां रहती थीं। पति ने बताया कि बुधवार को पत्नी की रिश्तेदारी में एक शादी थी। मुरादाबाद के ही एक गांव में बारात जानी थी।

पत्नी ने बारात में शामिल होने के लिए भेज दिया। यह भी कहा कि रात को वहीं रुक भी जाना। ठंड हो रही है, सुबह आराम से आना। बुधवार को ही रात करीब साढ़े सात बजे पत्नी ने फोन किया और चार्जर के बारे में पूछा।

पौने आठ बजे दोबारा फोन किया। फिर कहा कि रात में आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रास्ता ठीक नहीं है वहीं रुक जाना और सुबह आराम से किसी के साथ घर आ जाना। सुबह भाई से पत्नी की हत्या की जानकारी मिली।

बच्चों को कमरे में बंद किया घर पहुंचने पर बेटी ने बताया कि आरोपी असलम खान उर्फ असलम अंसारी नाम का युवक पिछले एक साल से आता-जाता रहता है। विरोध पर पत्नी व बच्चों को मारने की धमकी देता था। असलम ही रात को घर पर पहुंचा। बच्चों को नीचे के कमरे में बाहर से बंद कर दिया और पत्नी को ऊपर कमरे में लेकर चला गया। रात नौ बजे तक बच्चों ने पत्नी की आवाजें सुनी, मगर दरवाजा बंद होने के चलते ऊपर नहीं जा सकीं। सुबह दरवाजा खोलने के लिए बच्चों ने पत्नी को कई आवाजें लगाईं लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इस पर बच्चों ने खिड़की खोलकर आवाजें लगाईं, तब पड़ोसी ने दरवाजा खोला। बच्चे ऊपर पहुंचे तो पत्नी बेड के पास पड़ी थी। उनकी सांसें थम चुकीं थीं। आरोपी गायब था। हत्या की जानकारी पर सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह, फोरेंसिक व टीम संग घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस पर आरोपी ने किया था फायर शुरुआती जांच में ही महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उस पर मुहर भी लग गई। इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल ही दो टीमें लगाई गईं। देर शाम पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है।

सटीक लोकेशन पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। रफातपुरा फ्लाईओवर के पास आरोपी ने पुलिस को देख फायर झोंका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर झोंका। पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। आरोपी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। उसके पास से बरामद तमंचा व बाइक कब्जे में ले ली।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...