Skip to main content

गौरव का क्षण: जब SP बेटे ने किया ASI मां को सैल्यूट, नजारा देखकर हर किसी की आंखे हुई नम.

हर माता-पिता अपने बच्चों की खुशी ही चाहते हैं लेकिन जब बच्चे उनसे भी बड़ा काम कर जाए तो उन्हें अपने बच्चों पर बहुत नाज होता है। वहीं अपने बेटों को आगे बढ़ता देख हर मां अपना दुख-दर्द भूल जाती है क्योंकि बेटों की खुशी में ही उसकी सबसे बड़ी खुशी होती है। एक ऐसी ही कहानी सामने आई है जिसमें एक एसपी बेटा अपनी एएसआई मां को वर्दी में देखकर सैल्यूट करता है।

sp son salutes to asi mother

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “एक मां की अपनी जिंदगी में सबसे अच्छा पल और क्या होगा कि उसका बेटा उसके सामने सलामी दे रहा है जबकि वह पद में उससे कहीं ज्यादा बड़ा है लेकिन फिर भी बेटे ने प्रतिबद्धता और समर्पित ममता के प्रति प्रेम के साथ सलामी दी।” इस ट्वीट का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि, “सर बहुत सारा श्रेय आपको भी जाता है, अगर एक साल के भीतर परीक्षा पूरी नहीं हुई होती, तो यह सब नहीं हो होता, आपको सलाम।”

बता दें, तस्वीर में सैल्यूट करते हुए नजर आ रहे हैं एसपी विशाल है जोकि गुजरात पुलिस में बतौर एसपी पुलिस में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मां बेटे की दिल खुश कर देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इस तस्वीर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि, “मां ही जो अपने बेटे को तराशकर इस काबिल बनाती है कि उसे पूरी दुनिया सलाम करें, लेकिन वह बेटा बड़ा होकर अपनी जननी को सैल्यूट करता है, इससे सुखद और कुछ नहीं हो सकता।” वहीं एसपी विशाल के दोस्तों ने कमेंट कर कहा कि, ‘साल 2009 में जब मैं क्लास 6वीं में था तो ये हमारी स्कूल में आए थे और इन्होंने 5000 मीटर की रेस जीती थी। आज 10 से ज्यादा वर्षों के बाद गुजरात पुलिस के उच्च पद पर देखकर उन्हें खुशी हो रही है।’

मिली जानकारी के अनुसार विशाल की मां मधुबन रबारी जूनागढ़ में एएसआई पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, वहीं उनका बेटा विशाल रबारी अरावली में एसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मां-बेटे की वायरल हो रही तस्वीर जूनागढ़ में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित के दौरान की है।

vishal sp

इस दौरान परेड कमांडर के पद पर ड्यूटी पर एसपी विशाल रबारी थे जब उन्होंने सामने अपनी मां को देखा तो मधुबन को सेल्यूट किया। बता दें, कोरोना काल के दौरान विशाल रबारी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह गरीबों की मदद करते हुए दिखाई दिए थे।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...