Skip to main content

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ऐसा हो गया है पिता और बहनों का हाल, 4 साल बाद भी नहीं मानी जिंदगी से हार.

After The Death Of Sushant Singh Rajput, This Is The Condition Of His Father And Sisters

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के उभरते हुए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को भला कौन भूल सकता है। एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया था। एक्टर शोहरत की बुलंदियां छू ही रहे थे तभी अचानक एक ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक चमकता हुआ सितारे इस दुनिया से खो गया। बता दें कि एक्टर ने 14 जून 2020 को अपने घर में ही सुसाइड कर लिया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है।

लेकिन आज भी उनका परिवार और लाखों फैंस एक्टर के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर की मौत के चार साल बाद आज भी उनका परिवार उन्हें याद कर भावुक हो जाता है।

Sushant Singh Rajput की मौत से नहीं उबर पाए हैं पिता

Sushant Singh Rajput Family
Sushant Singh Rajput Family

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था बेटे की मौत के सदमे से पिता केके सिंह आज तक नहीं उबर पाए हैं। बता दें कि उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह पटना में सरकारी नौकरी करते थे लेकिन अब रिटायर हो चुके हैं। बेटे की मौत के बाद उनकी हॉस्पिटल से एक फोटो वायरल हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत की मौत के 6 महीने बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें एडमिट कराया गया था। बेटे की मौत के बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। उन्हें दिन-रात अपने इकलौते बेटे की चिंता लगी रहती थी, जिस वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। फिलहाल वह ठीक हैं और अपनी बेटियों के साथ रहते हैं।

Sushant Singh Rajput की हैं चार बहनें

Sushant Singh Rajput Family
Sushant Singh Rajput Family

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) चार बहनों के इकलौते भाई थे। चारों बहनें उनकी लाडली थीं। वह आज भी अपने भाई को याद कर भावुक हो जाती हैं। बता दें कि उनकी बड़ी बहन नीतू सिंह स्टेटल लेवल क्रिकेटर रह चुकी हैं। वहीं बीच वाली बहन का नाम प्रियंका सिंह है, जो पेशे से वकील हैं। छोटी बहन का नाम नीतू सिंह है और सबसे छोटी बहन श्वेता सिंह कीर्ति है जो अमेरिका में रहती हैं।

दिवंगत एक्टर की बहनें आज भी सीबीआई जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के चार साल बाद भी सीबीआई ने कोई चार्जशीट दायर नहीं की है और न ही केस बंद किया है।

Sushant Singh Rajput को कब मिलेगा इंसाफ

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

बता दें कि साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें सीबीआई से इस केस के बारे में सवाल किया गया था कि आखिर जांच कहां तक पहुंची? हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार नहीं किया और आवेदक को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा था। आज भी उनके परिवार वाले और फैंस सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए न्याय की गुहार कर रहे हैं। हर बार एक्टर की पुण्यतिथि पर उनके फैंस और करीबी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...