Skip to main content

Zomato और Swiggy ने ग्राहकों की बढ़ा दी टेंशन, अब इतना महंगा हो गया खाना मंगवाना

आज बहुत सारे लोग बाहर जाकर खाने की या घर पर खाने की जगह ऑनलाइन आर्डर कर देते हैं | कई बार जोमाटो या फिर स्विग्गी पर अच्छे ऑफर मिल जाते हैं जिसकी वजह से खाना सस्ता भी पड़ता है | अगर आप भी खाना बाहर से मंगवाते हैं तो अब आपको ये महंगा पड़ने वाला है क्योंकि जोमाटो और स्विग्गी ने इन रेट्स को बढ़ा दिया है | कितने बढ़े है रेट, आइये जानते हैं


आज हर रोज़ करोड़ों लोग ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं जिससे स्विग्गी और जोमाटो वालों को तगड़ी कमाई होती है | अगर आप भी आये दिन इन एप्प्स से खाना मंगवाते हैं तो जान लीजिये की स्विगी और जोमैटो से खाना ऑर्डर वाले कस्टमर्स को कंपनी ने झटका दिया है. कंपनी ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में प्लेटफॉर्म शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. यानी अब Zomato और Swiggy से खाना ऑर्डर करना महंगा हो गया है. Zomato और Swiggy दोनों ने प्रति ऑर्डर 2 रुपये के शुल्क के साथ शुरुआत की थी. लेकिन धीरे-धीरे शुल्क में बढ़ोतरी की.

हालिया वृद्धि के बाद जोमैटो और स्विगी ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे प्रमुख बाजारों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 6 रुपये कर दी है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दोनों कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में बढ़ोतरी की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, डिलीवरी फर्मों के लिए प्लेटफार्म शुल्क जरूरी है क्योंकि वे अपनी टेक दरों में सुधार करना चाहते हैं. जोमैटो और स्विगी दोनों अपने कुल राजस्व और मुनाफे को बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म फीस बढ़ाने का फैसला किया है.

इससे पहले भी बढ़ाया था शुल्क

जनवरी में स्विगी ने कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए 10 रुपये का प्लेटफ़ॉर्म शुल्क लेना शुरू किया था. यह शुल्क उस समय कई यूजर्स से लिए जाने वाले 3 रुपये से काफी अधिक था. हालांकि, 10 रुपये का शुल्क वास्तव में कस्टमर्स से नहीं लिया गया था. बल्कि, फाइनल चेकआउट के दौरान डिस्काउंट के बाद 5 रुपये का शुल्क लिया गया था.

इसके बाद अप्रैल में ज़ोमैटो ने एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ सहित प्रमुख शहरों में अपना प्लेटफ़ॉर्म शुल्क 25% बढ़ाकर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया था. कंपनियां अधिक प्लेटफॉर्म शुल्क के जरिये अपनी लाभ बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, विज्ञापन भी आय का प्रमुख स्रोत है. लेकिन फूड प्रोडक्ट कंपनियों से कमीशन बढ़ाने में कठिनाई हो रही है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...