Skip to main content

Chanakya Niti : सुखी जीवन की लिए पति पत्नी को रोज़ करना चाहिए ये काम

आज के समय में पति और पत्नी का रिश्ता कमज़ोर होता जा रहा है और इस रिश्ते को अच्छे से चलाने के लिए आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी ऐसी बातें बताई है, जिनका पालन करने के बाद आप भी अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं | आइये जानते हैं इनके बारे में




आचार्य चाणक्य (acharya chanakya) की नीतियां काफी प्रसिद्ध हैं, जोकि हर व्यक्ति के काम आ सकती है. चाणक्य भारतीय इतिहास के एक सफल अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, सलाहकार, दार्शनिक, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ थे.

चाणक्य की नीतियां जीवन का दर्पण कहलाती हैं. इसलिए कहा जाता है कि, जिसने चाणक्य (chanakya neeti) की बातों को अमल कर लिया वह जीवन में सफल होने के साथ ही हर रिश्ते को बेहतर ढंग से निभाता है.

वैसे तो चाणक्य अपनी नीति में जीवन के लगभग हर पहलू पर प्रकाश डालते हैं और हर रिश्ते के बारे में बताते हैं. लेकिन आज की चाणक्य नीति (chanakya neeti) में हम जानेंगे पति-पत्नी के रिश्ते बारे में. कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता संसार का ऐसा रिश्ता है, जोकि एक नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है.

एक रथ के दो पहिए की तरह है पति-पत्नी का रिश्ता

चाणक्य कहते हैं, पति और पत्नी (husband and wife) दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं. दोनों एक रथ के दो पहिए की तरह हैं. यदि एक पहिया किसी कारण डगमगा जाए तो रथ आगे चल नहीं पाता. इसी तरह पति या पत्नी में कोई एक व्यक्ति वैवाहिक रिश्ते को अच्छे से न निभाए तो इससे परिवार बिखरने लगता है. चाणक्य कहते हैं कि, किसी परिवार की सुख-शांति पति-पत्नी की समझदारी और मधुर रिश्ते से ही टिकी होती है.

साथ ही जिस घर पर पति-पत्नी के रिश्ते मधुर नहीं होते, आपस में बातचीत नहीं होती या तालमेल नहीं बैठता, वहां मां लक्ष्मी (Lakshmi ji) भी वास नहीं करती हैं. इसलिए सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हर पति-पत्नी को चाणक्य की इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

एक-दूजे का सम्मान करें: पति-पत्नी के रिश्ते में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है. फिर चाहे दोनों की उम्र में जितना भी अंतर हो. चाणक्य कहते हैं, पति-पत्नी दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और इज्जत देनी चाहिए. क्योंकि जिसमें सम्मान होता है वह रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है. ऐसा करने से आपका रिश्ता भी मजबूत होता है.

धैर्य की जरूरत: चाणक्य (chanakya neeti in hindi) के अनुसार, वैवाहिक जीवन में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि पति और पत्नी दोनों धैर्य बनाकर रखें. जीवन में परिस्थिति चाहे जैसी भी क्यों न हो, लेकिन दोनों को धैर्य बनाकर बुरे वक्त का सामना करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. ऐसा कई बार देखा गया है कि विपरीत परिस्थितयों में जो पति-पत्नी संयम बनाकर आगे नहीं बढ़ते उनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाता है.

अहम न दिखाएं: पति-पत्नी को हमेशा एक साथ हर काम को पूरा करना चाहिए और अहम या अंहकार की भावना से दूर रहना चाहिए. अहम से तू-तू मैं-मैं की स्थिति पैदा होती है और रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है.

निजी बातें साझा न करें: पति-पत्नी के बीच कई तरह की बातें होती हैं. कुछ बातें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें आपस में ही सीमित रखना चाहिए. मजबूत और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी दोनों इस बात का ध्यान रखें कि आपसी निजी बातों को किसी तीसरे या अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...