Skip to main content

भारत के इस राज्य में नहीं लगता एक रुपया भी इनकम टैक्स, जानिये क्या है कारण

Income Tax Rule : भारत में एक तरफ जहां विभिन्न राज्यों के लोग इनकम टैक्स देते हैं, वहीं एक स्टेट ऐसा भी है जहां के लोगों को एक रुपया भी टैक्स के रूप में नहीं देना पड़ता, बेशक उनकी कमाई करोड़ों में हो। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण इस खबर में।


सुनने में बड़ा अटपटा लगेगा, लेकिन है सोलह आने सच। भारत का एक राज्य ऐसा भी है जहां के लोगों को इनकम टैक्स की कोई टेंशन ही नहीं है। बता दें कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस राज्य के टैक्स फ्री (Tax Free State) होने के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस खबर में जानिये पूरी सच्चाई।

सिक्किम के लोग इनकम टैक्स को लेकर हैं टेंशन फ्री

जुलाई माह का अंतिम दिन कल यानी 31 जुलाई को है। देशभर के टैक्सपेयर्स इस समय अपनी आईटीआर दाखिल करने में लगे हैं। कल ही इसकी आखिरी तारीख भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का एक राज्य (Tax Free State Sikkim)ऐसा भी है, जहां के निवासी इनकम टैक्स के झमेले से कोसों दूर हैं।

इन लोगों को रिटर्न भरने की कोई जरूरत ही नहीं क्योंकि उन पर इनकम टैक्स (Income Tax rule in sikkim)लगता ही नहीं है। जी हां, यह बात पूरी तरह से लागू होती है सिक्किम के लोगों पर। उन्हें बिल्कुल भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

इस कारण नहीं लगता इनकम टैक्स


सिक्किम भारत का इकलौता राज्य है, जहां के लोगों को एक रुपये का भी इनकम टैक्स (no income tax in sikkim)नहीं देना होता। इसकी वजह यह है कि जब सिक्किम का विलय भारत में किया गया था तो उसमें यह शर्त रखी गई थी कि उनसे इनकम टैक्स न लिया जाए। यहां पर इस बात की जानकारी भी आपको दे दें कि सिक्किम के निवासियों को 1975 के विलय समझौते और संविधान के आर्टिकल 371F के तहत यह विशेष राहत मिली हुई है। यानी इन लोगों के लिए इनकम टैक्स एक्ट, 1961 कोई मायने नहीं रखता।

31 जुलाई की भी नहीं कोई टेंशन


पूरे देश में 31 जुलाई इनकम टैक्स रिटर्न (income tax return ki last date)भरने की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। सिक्किम के लोगों को इससे कोई सरोकार नहीं है। उनके लिए ऐसी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। यहां के लोगों को उनके कारोबार या नौकरी से होने वाली इनकम पर शून्य टैक्स है।

विलय के दौरान यह रखी गई थी शर्त


सिक्किम का विलय (Sikkim income tax rule)भारत में सन 1975 में हुआ था। उस दौरान उन्होंने शर्त रखी थी कि वे अपने पुराने कानूनों का ही पालन करेंगे। इसी नियम व कानूनी प्रावधान के कारण सिक्किम के लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सिक्किम के सभी निवासी इनकम टैक्स (Sikkim me income tax rule)दायरे से बाहर रहेंगे। केवल नौकरी, खेती व कारोबार से होने वाली इनकम को लेकर ही यह नियम नहीं है, बल्कि यहां के लोगो को सिक्योरिटीज और डिविडेंड से होने वाली आय पर भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। इस छूट का लाभ उन सभी नागरिकों को मिलता है, जो विलय से पहले सिक्किम (Sikkim me income tax kyo nahi lgta)के निवासी थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...