Skip to main content

भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें फ्री कर सकते हैं सफर, 75 साल से किया जा रहा संचालन

Indian Railways : ट्रेन से सफर तो आपने भी किया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी देश की इकलौती ऐसी ट्रेन से सफर किया किया है। जिसमें कोई किराया नहीं देना पड़ता। अब आपको ये सुनकर थोड़ा अटपटा लग रहा होगा। ऐसे में आइए आज इस खबर में जान लेते है इस खास ट्रेन के बारे में कुछ रोचक बातें। साथ ही ये भी जानते हैं कि आखिर यह ट्रेन कहां से कहां तक चलती है...


Indian Railway Free Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, तो वहीं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रॉयल से लेकर पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इन ट्रेनों का किराय सुविधाओं के मुताबिक लगता है। भारत में अधिक लोग रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ती और आरामदायक है।

आपको लगता है कि ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है, लेकिन भारत में एक ऐसी ट्रेन है जिसमें लोग बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं हैं। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? लेकिन यह बिल्कुल सच है। पहली बार यह सुनने वाले शख्स को यकीन नहीं होता है। आइए आज हम आपको इस खास ट्रेन को बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। यह भी जानते हैं कि आखिर यह ट्रेन कहां से कहां तक चलती है और इसमें किराया क्यों नहीं लगता है?

दरअसल यह ट्रेन भाखड़ा-नागल बांध देखने वाले लोगों के लिए चलाई जाती है। यह ट्रेन नागल और भाखड़ा के बीच हिमाचल प्रदेश और पंजाब (punjab) की सीमा पर चलती है। भाखड़ा नागल बांध देखने के लिए जो भी लोग जाते हैं वह इस ट्रेन से फ्री में यात्रा कर सकते हैं।

इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोच लकड़ी के बने होते हैं जिसमें कोई टीटी नहीं रहता है। यह ट्रेन डीजल से चलती है और हर दिन 50 लीटर तेल खर्च होता है। भारत की इस खास ट्रेन में पहले 10 कोच होते थे, लेकिन इसमें अब सिर्फ तीन बोगियां ही लगाई जाती हैं। इसमें एक कोच पर्यटकों के लिए और एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है।

इस ट्रेन में लोगों को मुफ्त में यात्रा कराने का एक मकसद है। ट्रेन से मुफ्त में यात्रा कराए जाने की वजह है कि लोग भाखड़ा नागल बांध को देख सकें। आज की पीढ़ी के लोग इस डैम को देखकर यह समझ सकें कि इसको बनाने के लिए कितनी परेशानियां आई होंगी।

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। ट्रेन को चलाने के लिए पहाड़ों को काटकर ट्रैक बिछाया गया था। इस ट्रेन की शुरुआत आज से करीब 74 साल पहले 1949 में की गई थी। इस ट्रेन से 25 गांवों के लगभग 300 लोग हर दिन फ्री में यात्रा करते हैं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इस ट्रेन से सबसे अधिक फायदा होता है।

इस ट्रेन से भाखड़ा के आसपास के गांवों के लोग यात्रा करते हैं। अगर आप भी भाखड़ नांगल बांध देखना चाहते हैं, तो इस ट्रेन से मुफ्त में यात्रा करत सकते हैं। इस ट्रेन में न तो कोई हॉकर और न ही कोई टीटीई रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...