Skip to main content

सनसनीखेज खुलासाः लोकसभा चुनावों में बडी धांधली! AI का किया गया इस्तेमाल


नई दिल्ली. Lok Sabha Elections: ओपनएआई (OpenAI) ने दावा किया है कि इस्राइल की एक कंपनी ने भारत में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। इस कंपनी ने भाजपा के खिलाफ और विपक्ष के समर्थन में सामग्री प्रसारित करने की कोशिश की।

कृत्रिम मेधा के जरिए इस तरह चुनाव प्रभावित करने की कोशिश हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइली कंपनी STOIC ने AI की मदद से काल्पनिक यूजर और उनके सोशल मीडिया बायो बनाए। इन काल्पनिक व्यक्तियों के सोशल मीडिया हैंडल से अलग-अलग तरह की पोस्ट की गईं। इसके बाद कई फर्जी अकाउंट भी बनाए गए। इन फर्जी अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कराए गए ताकि संवाद यानी एंगेजमेंट वास्तविक लगे। OpenAI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी ने भाजपा के खिलाफ और विपक्ष के समर्थन में सामग्री प्रसारित करने की कोशिश की।

इस तरह तैयार किया गया पूरा नेटवर्क
OpenAI ने अपनी वेबसाइट पर एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें कहा गया है कि इस्राइल की एक कंपनी एसटीओआईसी ने गाजा युद्ध और भारत में आम चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी अकाउंट तैयार किए। अब जरा यह समझने के की कोशिश करते हैं कि आखिर इस नेटवर्क को कैसे चलाया गया। रिपोर्ट के अनुसार मई में इन फर्जी अकाउंट्स से भारत पर आधारित टिप्पणियां करनी शुरू की गईं। इनमें सत्तारूढ़ दल की आलोचना की गई और विपक्ष की तारीफ की गई। रिपोर्ट के मुताबिक मई में भारत में लोकसभा चुनावों पर आधारित कुछ गतिविधियों को शुरू किया गया था। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही इन गतिविधियों का पता लगाकर इन्हें रोक दिया गया। OpenAI का कहना है कि इस्राइल से संचालित किए जा रहे ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स यू-ट्यूब पर ये सभी अकाउंट तैयार किए गए थे। इन अकाउंट्स से भारत में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए तरह तरह की गतिविधियां चलाईं गईं।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने की कड़ी निंदा
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘यह साफ हो गया है कि ’यह बिल्कुल साफ है कि भारत के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा विदेशी हस्तक्षेप के माध्यम से लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई। ये लोकतंत्र के लिए डरावनी धमकी की तरह है। इसकी गहन जांच कर पर्दाफाश करने की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि यह खुलासा पहले होना चाहिए था। अब चुनाव समाप्त हो रहे हैं।’

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...