Skip to main content

स्कॉर्पियो-थार नहीं बल्कि भारत में सबसे ज्यादा खरीदी जाती है ये गाड़ी, जानें 5 कारण क्यों है सबसे बेस्ट Auto News

Gazab Viral: Auto News:-

 


Best Cars in India: भारतीय बाजार में आज के समय में आपको एक से बढ़कर एक दमदार कार देखने को मिल जाएगा। वहीं, इन दिनों कार खरीदना एक ट्रेंड सा भी बन गया है। इसी कारण बीते कुछ सालों में कारों की खरीदारी के मामले में एक बंपर उछाल देखने को मिला है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि आखिर वो कौनसी कार है जिसे भारत में लोग सबसे ज्यादा पसंद (Best Cars in India) करते हैं या फिर भारत में ज्यादातर लोग कौन सी कार खरीदतें हैं अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो आईए हम आपको इसका जवाब देते हैं।

भारत की बेस्ट कार है वैगन-आर

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पास छोटी कारों से लेकर प्रीमियम लेवल तक की गाड़ियों की भरमार है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को हर प्राइस रेंज पर (Best Cars in India) एक बेहतरीन कार ऑफर करती है। और यही कारण भी है कि भारत में सबसे ज्यादा कारें भी इसी कंपनी की बिकती है। वैसे तो कंपनी के पास मॉडलों की कमी नहीं है लेकिन आंकड़ों की माने तो इस कंपनी की वैगन-आर ही वो गाड़ी है जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली (Best Cars in India) कार है।

हालांकि, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में ये कार बुरी तरह फ्लॉप नजर आई है, साथ ही इसे एडल्ट सेफ्टी में भी केवल एक स्टार रेटिंग मिली है जबकि चाइल्ड सेफ्टी में तो इसे जीरो स्टार रेटिंग मिली है। लेकिन फिर भी ये गाड़ी भारत के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है (Best selling car)। हालांकि इस गाड़ी में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिसके कारण लोग इसकी खामियों को नजरअंदाज कर इसपर अपना भरोसा जताते हैं।

कार का किफायती इंजन

इस कार में ग्राहकों को दो इंजनों का ऑप्शन मिलता है।  इसमें एक तो 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और इसके साथ ही इसमें 1.2 लीटर के दूसरे इंजन काऑप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए ABS, रियर पार्किंग सेंसर के साथ साथ स्पीड अलर्ट सिस्टम भी मिलता है, इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलता है (Best Cars in India) माइलेज की बात करें तो ये पेट्रोल मोड पर 25.19 km/l और सीएनजी मोड पर 33.47 km/kg की किफायती माइलेज देती है।

ड्राइव करने में आसान

ऐसा माना जाता है कि बाकी दूसरी कारों के मुकाबले वैगन-आर (Best Cars in India) को ड्राइव करना ज्यादा आसान है। आप अपने आसपास के शहरों में इससे आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं। वहीं अगर आप हाइवे पर इस कार को भगाना चाहते हैं तो भी ये कार 80 से 100kmph की स्पीड तक आराम से दौड़ सकती है।

एक्सट्रा स्पेस  

भारतीय लोगों की पहली पंसद होती है वो कारें जिनमें ज्यादा सामान कैरी किया जा सके। वहीं लोगों की ये जरूरत पूरी करती है मारुति वैगन-आर, दरअसल इस प्राइज रेंज की अन्य कारों के मुकाबले इस कार में सबसे ज्यादा स्पेस मिलता है। इस कार (Best Cars in India) में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। वहीं लेगरूम और हेडरूम के लिए जगह की भी कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही आपको कार में  341 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता, जहां आप बेफिकर होके काफी सारा सामान रख सकते हैं।

बड़ा सर्विस नेटवर्क

भारत में लोग  वैगन-आर (Best Cars in India) को इसलिए भी खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि दूसरे कंपनियों की तुलना में मारुति का सर्विस नेटवर्क सबसे बड़ा है। हाल ही में कंपनी ने अपना 5,000 वां सर्विस टचप्वाइंट खोला है। इसके साथ ही इस कार को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि इसके स्पेयर्स पार्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

लाखों लोगों का भरोसा

मारुति ने पहली बार वैगन-आर को साल 1999 में लॉन्च किया था और तबसे लेकर आज तक इस कार (Best Cars in India) को भारत के लोगों द्वारा खूब पंसद किया जाता है। पूरे भारत में इस कार (Best Cars in India) के 30 लाख से भी ज्यादा ग्राहक हैं। लोग इस ब्रैंड पर और इस कार पर काफी भरोसा करते हैं, जिसके कारण ही भारत में लोग सबसे ज्यादा इसी कार को खरीदते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...