Skip to main content

कल से बदल जाएंगे स‍िलेंडर से लेकर क्रेड‍िट कार्ड के ये न‍ियम, जानें पॉकेट पर होगा क्या असर



नई दिल्ली। नया महीना शुरू होने के साथ ही हर बार कुछ न कुछ बदल जाता है. इनमें से कुछ बदलाव सीधे आपकी पॉकेट पर असर डालते हैं. अब कल 1 मई है तो ऐसे में इस बार भी हर बार की तरह कुछ बदलाव होने हैं. हर बार की तरह इस बार भी एलपीजी (LPG), सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के रेट र‍िवाइज होने की उम्‍मीद है. इसके अलावा भी इस महीने की शुरुआत से कुछ बैंक‍िंग न‍ियम में बदलने वाले हैं. आइए जानते हैं अगले महीने से कल से कौन-कौन से नियम बदल जाएंगे.


हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपन‍ियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव क‍िया जाता है. कंपनियों की तरफ से घरेलू और कमर्श‍ियल स‍िलेंडर के रेट र‍िवाइज क‍िये जाते हैं. इसके अलावा कंपनियों की तरफ से पीएनजी (PNG), सीएनजी (CNG) और एटीएफ (ATF) के दाम में भी बदलाव क‍िया जाता है.

HDFC बैंक की तरफ से खासतौर पर सीन‍ियर स‍िटीजन के लिए बनाई गई स्‍पेशल एफडी स्‍कीम (FD) में निवेश करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. इस स्‍कीम को मई 2020 में शुरू क‍िया गया था. इसके तहत सीन‍ियर स‍िटीजन को ज्यादा ब्याज म‍िलता है. अब आप इसमें 10 मई 2024 तक इनवेस्‍ट कर सकते हैं.


ICICI बैंक की तरफ से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले चार्ज में बदलाव क‍िया गया है. नए चार्ज 1 मई से लागू हो जाएंगे. बैंक की तरफ से यह भी बताया गया क‍ि डेबिट कार्ड (Debit Card) पर सालाना फी 200 रुपये कर दी गई है. हालांकि, रूरल एर‍िया में यह चार्ज 99 रुपये रहेगा. 1 मई से 25 पेज वाले चेक बुक इश्‍यू कराने पर क‍िसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसके बाद हर पेज के ल‍िए कस्‍टमर को 4 रुपये चुकाने होंगे. आईएमपीएस से ट्रांजेक्शन पर 2.50 से लेकर 15 रुपये तक ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा.

यस बैंक ने भी 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में चेंज क‍िया है. सेव‍िंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50,000 रुपये होगा, इस पर 1,000 रुपये का अध‍िकतम चार्ज लगेगा. इसके अलावा सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा. इस अकाउंट पर 750 रुपये का चार्ज लगेगा.

यस बैंक के सेव‍िंग अकाउंट प्रो में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होगा. इस पर 750 रुपये का अध‍िकतम चार्ज होगा. सेव‍िंग वैल्‍यू के ल‍िए 5000 रुपये की ल‍िमिट है और 500 रुपये का अध‍िकतम चार्ज लगेगा. इसी तरह मॉय फर्स्‍ट अकाउंट के ल‍िए 2500 रुपये की ल‍िम‍िट और मैक्‍स‍िमम चार्ज 250 रुपये होगा.

IDFC फर्स्ट बैंक की तरफ से नया नियम बनाया गया है. अब यद‍ि आप क्रेडिट कार्ड से बिजली, गैस या इंटरनेट का बिल भरते हैं और एक महीने में यह राश‍ि 20,000 से ज्यादा है तो आपको एक्‍सट्रा शुल्क देना होगा. यह अतिरिक्त शुल्क 1% का होगा, जिसके ऊपर 18% GST भी लगेगा. लेक‍िन यद‍ि आप FIRST Private Credit Card, LIC Classic Credit Card या LIC Select Credit Card का यूज करते हैं तो आपको यह एक्‍सट्रा शुल्क नहीं देना होगा. 10वीं की परीक्षा में केवल 33 नम्बर पाने के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा, हैरान रह गया पूरा विद्यालय

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...