Skip to main content

तलाक के बाद ढोल बाजे के साथ ससुराल से विदा हुई पत्नी, दरवाजे पर बांध आई शादी वाली चुनरी



उत्तर प्रदेश के कानपुर में तलाक के बाद एक महिला अपने ससुराल से ढोल-बाजे के साथ विदा हुई। 2016 में 8 साल पहले जिस चुनरी में दुल्हन बनकर वह अपने घर से विदा होकर ससुराल आई थी, उसे अब ससुराल के दरवाजे पर बांध आई। महिला का कहना है कि समाज के सामने अपने पति की असलियत लाने के लिए ऐसा किया है। बताया जा रहा है कि पति बेटी होने पर नाराज था और जिस कारण दोनों के बीच तलाक हुआ।

जानें क्या बोली पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, उर्वी नाम की महिला का कहना है कि हर मां-बाप अपनी बेटी की शादी में सब कुछ न्यौछावर कर देता है। लेकिन समाज में जो पढ़े लिखे इंजीनियर बनकर देश में अपना रुतबा बनाए रखते हैं। उनकी सोच भी कितनी निचले स्तर की है। यह दिखाना भी समाज को जरूरी है। ऐसे में मुझे यह साबित करना था कि जिस तरह मैं विदा होकर अपने मायके से ससुराल गई थी। उसी तरह मैं उस बेरहम ससुराल को छोड़कर अपने पिता के घर में के लौट रही हूं।

बेटी होने के बाद बदल गया आशीष
कानपुर के साकेत नगर में रहने वाले अनिल कुमार बीएसएनल में अधिकारी थे। उनकी एक ही बेटी है उर्वी, जिसे उन्होंने खूब पढ़ाया और इंजीनियर बनाया। 2016 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी कानपुर के रामादेवी में रहने वाले आशीष के साथ कर दी। धूमधाम के साथ शादी हुई। आशीष दिल्ली में इंजीनियर है। अनिल कुमार का कहना है कि सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन उर्वी को बेटी होने के बाद आशीष एकदम बदल गया। बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।

समाज के सामने उसकी असलियत लाना जरूरी था
अनिल ने बताया मैंने बेटी के नाम से दिल्ली में एक फ्लैट कर दिया था। आशीष उसी फ्लैट को अपने नाम पर ट्रांसफर कराने की जिद्द करने लगा। आशीष बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद दिल्ली में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। फिर उसने बेटी को तलाक दे दिया और तय हुआ दोनों लोग एक दूसरे को अपना सामान वापस कर देंगे। समाज के सामने उसकी असलियत लाना जरूरी था और हम अपनी बेटी को बाज-गाजे के साथ घर वापिस ले आए।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...