Skip to main content

प्रेम विवाह में युवती के परिजनों ने चार घरों को लगाई आग, 46 लोग…


उदयपुर | जिले के सायरा थाना क्षेत्र (Saira police station area) में पड़ोस में ही रहने वाली को भगाकर शादी करने से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों के घरों पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पहले तो मारपीट की और लोगों को घर में बंद कर चार परिवारों को घरों सहित जलाने का प्रयास किया। बाद में पीड़ित परिवार जैसे-तैसे कर वहां से भागा और जान बचाई।

पुलिस के अनुसार छगाराम पुत्र होमाराम गरासिया निवासी पला सायरा के पुत्र ने पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती को भगाकर शादी कर ली। इसके बाद से ही युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। इस बात लेकर पंचायती भी हो चुकी थी। 27 अप्रैल को रात्रि 11 बजे के छगाराम व उसके परिवार के अन्य सदस्य अनदाराम पुत्र छगाराम व हिरा पुत्र कालाराम मोहन पुत्र दिताराम सभी अपने-अपने परिवारों के साथ घरो में सो रहे थे। रात्रि को घरों पर अचानक कालाराम पुत्र वागाराम, हुरमाराम पुत्र वागाराम, ताराराम पुत्र वागाराम, पगाराम पुत्र वागाराम, हीमाराम पुत्र वागाराम, भोमाराम पुत्र हुरमाराम, विरमाराम पुत्र पदाराम गरासिया निवासी पला सहित 30 से 35 व्यक्ति हाथो में लट्ठ, कुल्हाडी, पत्थर लेकर आए और इन लोगों से गाली-गलौच कर घरो के दरवाजे तोड़ घर में घुस गए। 

इन लोगों ने प्रार्थी पक्ष से मारपीट कर सभी को चारों घरो मे धकेल कर आरोपियों ने चारों के घरों में आग लगा दी, जिससे घर जलकर राख हो गए। इन लोगों ने बड़ी मशक्कत से अपने परिवारों की जान बचाई। आग लगने से घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपडे, बर्तन, करीब 80 हजार रूपए नकद, पतडे, लकडियां, अन्य आवश्यक घरेलु दस्तावेज व दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग से इन परिवारों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

46 लोग हुए बेघर, अन्यत्र ली शरण
इन चारों घरों में 46 सदस्य रहते है जो रात्रि के समय में जब इन बदमाशों (scoundrels) ने हमला किया तो ये घरों में सो रहे थे। जैसे ही आरोपियों ने घरों में आग लगाई तो ये लोग रात्रि के समय में बड़ी मशक्कत से घरों से निकलकर भागे। वर्तमान में इन सभी लोगों ने मालवा का चौरा में शरण ले रखी है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़ित परिवारों ने पुलिस में शिकायत दी थी पर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। सुबह यह परिवार पुनः अपने घरों में आए थे तो फिर से इन्हें मारने के लिए दौड़े तो इन लोगों ने वहां से भागकर वापस जान बचाई। अब चारों परिवारों के 46 लोग पुलिस से कार्यवाही की उम्मीद कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...