Skip to main content

1 ही बीमा से हो जाएंगे सारे काम, हेल्थ से लेकर प्रॉपर्टी सब कवर करेगा एक इंश्योरेंस, कितना लगेगा पैसा?



नई दिल्ली. अब घर, लाइफ और पर्सनल एक्सीडेंट के लिए आपको अलग-अलग बीमा खरीदने की जरूरत नही होगी. बीमा रेगुलेटर इरडा (IRDAI) अब ऐसे बीमा पर विचार कर रहा है जिसमें यह तीनों इंश्योरेंस एक साथ ही मिल जाएं. इसे ‘बीमा विस्तार’ नाम दिया जा सकता है. इसे लेकर इरडा ने हैदराबाद में बीमा कंपनियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में बीमा से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस पॉलिसी का प्रीमियम 1500 रुपये के आसपास तय किया जा सकता है. खबरों के अनुसार, इस बीमा का मकसद इंश्योरेंस को गांवों तक पहुंचाना है.

यह बैठक इरडा चीफ देबाशीष पंडा की अध्यक्षता में हुई थी और उनके सामने बीमा विस्तार से जुड़ी सारी डिटेल रखी गई थीं. मिली जानकारी के अनुसार, लाइफ, प्रॉपर्टी और पर्सनल एक्सिडेंट के मामले में 2-2 लाख रुपये का बीमा कवर मिल सकता है. ‘हॉस्पिटल कैश’ के नाम से हेल्थ कवर भी होगा. इसमें बीमाधारक को 5000 रुपये के बिल का कैशलेस भुगतान बिना कोई दस्तावेज जमा किए मिल सकेगा.

कितने रुपये होगा प्रीमियम
ऐसा माना जा रहा है कि लाइफ कवर के लिए 800 रुपये का प्रीमियम रखा जा सकता है. जबकि हेल्थ कवर के लिए 500 रुपये और पर्सनल एक्सीडेंट के लिए 100 रुपये का प्रीमियम लिया जा सकता है. वहीं, प्रॉपर्टी के इंश्योरेंस के लिए भी 100 रुपये का प्रीमियम लिया जा सकता है.

बीमा त्रैयी की तैयारी में इरडा
इरडा काफी समय से सुगम, बीमा विस्तार और बीमा वाहक के रूप में बीमा त्रयी (Bima Trinity) लाने की तैयारी कर रहा है. बीमा सुगम एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे पिछले महीने ही इरडा ने मंजूरी दे दी. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पॉलिसी खरीदने, बेचने और क्लेम सेटल करने का काम किया जा सकेगा. यहां सभी पॉलिसी की डिटेल्स चेक करने के लिए ग्राहक को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. गौरतलब है कि जिस बीमा विस्तार की बात की जा रही है उसमें संभवत: अलग-अलग कंपनियों का क्लेम सेटलमेंट करने का तरीका अलग हो सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...