Skip to main content

पुतले की तरह दुकान में खड़ा रहा चोर, स्टाफ को नहीं लगी भनक, ले उड़े कीमती गहने!

आमतौर पर चोरी और डकैती की वारदातों में लुटेरे घर या दुकान में घुसते हैं और जो भी उनके हाथ लगता है, उसे लेकर चलते बनते हैं. कोई भी ज्यादा वक्त उस जगह पर नहीं गुजारना चाहता है, जो उनके लिए खतरे से खाली नहीं है. फिर भी कुछ चोर अलग ही किस्म के होते हैं, जो तसल्ली से चोरी वाली जगह पर रुकते हैं और फिर अपना काम करके वहां से चलते बनते हैं.

विदेशों में चोरी के तमाम ऐसे दिलचस्प किस्से आते हैं, जहां चोर कभी तो खाली घर में खाना-पीना बनाकर खाकर जाता है तो कभी नहा-धोकर छुट्टियां मनाने के मकसद से घुसता है. इस वक्त एक ऐसे चोर की कहानी वायरल हो रही है, जिसमें चोर घंटों तक दुकान में पुतला बनकर खड़ा रहा और फिर उसने आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

‘पुतले’ ने कर दी चोरी
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना पोलैंड के वर्सा की है. यहां एक चोर दुकान पर पुतलों के बीच में जाकर खड़ा हो गया. वो यहां पर इतना परफेक्ट तरीके से घंटों तक खड़ा रहा कि किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि ये कोई इंसान है. सिक्योरिटी गार्ड्स को भी जब उसके ऊपर शक नहीं हुआ तो शख्स ने अपने काम को अंजाम दिया. सीसीटीवी में उसे घंटों तक ऐसे ही खड़े हुए देखा जा सकता है. इसके बाद उसने एक स्टॉल में जाकर कपड़े बदले और खाना भी खाया.

चोर को देख पुलिस भी हैरान
पुलिस ने बताया कि वो एक चोरी पर संतुष्ट नहीं हुआ और उसने फिर दूसरे मॉल को टार्गेट बनाया. करीब 22 साल का ये चोर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. उसे 3 महीने की रिमांड पर भेजा गया है लेकिन अपराध साबित होने के बाद उसे 10 साल की जेल हो सकती है. शख्स के बारे में पता चला कि वो पहले भी ऐसी चोरियां कर चुका है. इस बार उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और पुतला बनने के बाद भी वो पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...