Skip to main content

लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Techo Electra Raptor? ये है कीमत


बढ़ते हुए पेट्रोल, डीजल की कीमतों को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी पॉलिसी भी पेश की जा रही है। जिसके बाद टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रहा है। जो इको फ्रेंडली होने के साथ एडवांस फीचर्स से भी लैस हो रही है। मार्केट में ऐसे कई सारे स्कूटर्स लांच हो चुकी है जिसे हर उम्र के लोगो के जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

चाहे वो स्कूल कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हो या ऑफिस और मार्केट जाने वाले युवा और बुजुर्ग। अगर आप भी ऐसे स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे है जो एडवांस फीचर्स से लैस हो, लेकिन बजट फ्रेंडली भी हो। तो आज हम आपको बताने वाले है ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर टेको इलेक्ट्रा रैप्टर (Techo Electra Raptor) के बारे में खास डिटेल्स जिसे लांच किया है टेको इलेक्ट्रा मोटर्स (Techo Electra Motors) ने।

टेको इलेक्ट्रा रैप्टर (Techo Electra Raptor ) इलेक्ट्रिक स्कूटर 250 W के BLDC मोटर से लैस है। इसमें 60 V/30 Ah की लिथियम आयन बैटरी है। जिसे चार्ज करने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज होने के बाद ये स्कूटर 100 km की रेंज देता है। सामान रखने के लिए स्कूटर में 19.5 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। स्कूटर में आगे की ओर टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की ओर ड्यूल शॉक आब्जर्बर है। स्कूटर में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए है। स्कूटर में 10 इंच के अलॉय व्हील्स है और यह ट्यूबलेस टायरों पर चलता है।

Techo Electra Raptor फीचर्स :

स्कूटर में सेफ्टी के लिए LED हेड लाइट, LED टेल लाइट, फ्रंट और रियर में टर्न सिग्नल लाइट और पास लाइट दिए गए है। इसके अलावा, स्कूटर के मिलने वाले फीचर्स में सेंटर लॉकिंग सिस्टम, एलईडी हेड लाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी पोर्ट, फॉरवर्ड – न्यूट्रल – रिवर्स स्विच आदि मिलते है। स्कूटर लाल, सफेद, मैटेलिक ब्लैक, सिल्वर ब्लू, सिल्वर मैटेलिक जैसे खूबसूरत कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 60,771 रुपये है। जो काफी बजट फ्रेंडली है।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

Jio और Airtel के बाद अब Vi ने बढ़ाए अपने सभी प्लान्स के दाम Tech News

Gazab Viral: Tech News   Airtel और Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पोस्टपेट और प्रीपेड सभी प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। इससे पहले एयरटेल और जियो अपने प्लान्स में कीमतों की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं। कीमतें बढ़ने के बाद Vi के बेस प्लान की कीमत 179 रुपये से 199 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Vodafone Ide (Vi) ने इतनी बढ़ाई कीमतें Vi ने अपने सभी पोस्टपेट और प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये, 459 रुपये वाला प्लान की कीमत 509 रुपये, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये हो गई है। इसके अलावा और भी कई पैक की कीमत बढ़ गई है। पोस्टपेड प्लान हो जाएंगे इतने मंहगे पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 401 रुपये वाला प्लान 451 रुपये, 501 रुपये वाले का प्लान 551 रुपये, 601 रुपये वाला प्लान 701 रुपये, 1001 रुपये वाला 1201 रुपये का हो जाएगा। ये नई कीमतें 4 जुलाई, 2024 से लागू हो जाएंगी। Vi के प्लान क...